{"_id":"5a2989924f1c1baf678c0526","slug":"191512671634-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट का आरोपी ग्राम प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट का आरोपी ग्राम प्रधान
Updated Fri, 08 Dec 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारपीट के आरोपी प्रधान गिरफ्तार, रिहा
खीरों (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के मेडौली के ग्राम प्रधान जय किशुन के विरुद्ध उसी ग्राम सभा की एक महिला ने बुधवार शाम शराब के नशे में गाली-गलौज कर मारपीट करने का आरोप लगाया है। खीरों पुलिस ने महिला की तहरीर पर एनसीआर दर्ज कर ग्राम प्रधान को गुरुवार को शांति भंग में गिरफ्तार कर लिया और एसडीएम के यहां पेश किया, जहां से उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया। गुलाब राय का पुरवा मजरे मेडौली निवासी गीता ने थाने में तहरीर देकर बताया कि ग्राम प्रधान ने बुधवार रात उसके दरवाजे आकर शराब के नशे में गालियां दी। जब मना किया तो मारपीट शुरू कर दी। थानाध्यक्ष खीरों संजय सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर गालीगलौज और मारपीट करने की एनसीआर दर्ज कर ग्राम प्रधान को शांति भंग में गिरफ्तार किया गया था।