फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   छतोह ब्लॉक क्षेत्र के एसडी पांडेय मेमोरियल इंटरमीडिएट कॉलेज डीघा में लगी पुलिस की पाठशाला

छतोह ब्लॉक क्षेत्र के एसडी पांडेय मेमोरियल इंटरमीडिएट कॉलेज डीघा में लगी पुलिस की पाठशाला

Sat, 18 Nov 2017 01:30 AM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
छतोह ब्लॉक क्षेत्र के एसडी पांडेय मेमोरियल इंटरमीडिएट कॉलेज डीघा में लगी पुलिस की पाठशाला
जागरूकता की कमी बनती हादसे का सबब
विज्ञापन

परशदेपुर (रायबरेली)। ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ की शुक्रवार को छतोह ब्लॉक क्षेत्र के एसडी पांडेय मेमोरियल इंटरमीडिएट कॉलेज डीघा में पुलिस की पाठशाला लगी। सीओ सलोन शशिकांत यादव, तहसीलदार लालगंज रविशंकर, प्रधानाचार्य संतोष कुमार तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सीओ शशिकांत यादव ने कहा कि खुद की सजगता से लोग सड़कों पर अपनी जिंदगी खुशहाल रख सकते हैं। पुलिस यातायात नियमों का पालन कराने और जागरूक करने के लिए प्रयास कर रही है। लोगों में जागरूकता की कमी हादसे का सबब बन जाती है। जिस दिन सभी नियमों का पालन करने लगेंगे, अपने आप में हादसों का ग्राफ कम हो जाएगा।

सीओ ने कहा कि पुलिस आपकी मदद के लिए हमेशा तत्पर रहती है। कहीं पर कोई हादसा हो, तुरंत यूपी 100 पुलिस नंबर पर फोन मिलाएं। वाहन चलाते समय नियमों का पालन करें। खुद के साथ दूसरों को भी यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करें। नशे में धुत होकर गाड़ी न चलाएं। तहसीलदार लालगंज रविशंकर ने कहा कि दिनोंदिन ट्रैफिक बढ़ता जा रहा है, जबकि संसाधन और स्टाफ वही है। ऐेसे में खुद जागरूक बनकर सड़क हादसे से बचा जा सकता है। एसओ नसीराबाद बृजमोहन सिंह ने कहा कि लोग हादसा होने पर आज भी पुलिस को सूचना देने में देरी करते हैं। ऐसा नहीं होने चाहिए। तुरंत सूचना देनी चाहिए। यातायात नियमों का पालन सबको करना चाहिए। प्रधानाचार्य संतोष कुमार तिवारी ने कहा कि स्कूलों में शुरुआती दौर से ही बच्चों को यातायात से संबंधी जानकारी के लिए प्रयास किए जाएं। ऐसा होने से बच्चे यातायात का पालन करने के लिए आगे आएंगे। परशदेपुर चौकी इंचार्ज श्रीराम पांडेय व नसीराबाद थाने के एसआई डीके राय ने कहा कि गाड़ी धीमी गति से चलाएं। नाबालिग बच्चों को गाड़ी कतई न चलाने दें। शिक्षक वीरेंद्र कुमार मिश्रा, मिथलेश त्रिपाठी, स्वेता वर्मा, सुमन सिंह, मनीष सिंह, सुधाकर पांडेय, लक्ष्मीचंद्र वैश्य, नारायणलाल व राजकुमार मिश्र ने भी यातायात के प्रति बच्चों को जागरूक किया और नियमों का पालन करने की बात कही। संचालन अरुण कुमार द्विवेदी ने किया। इससे पहले छात्रा आकांक्षा शर्मा, कोमल तिवारी ने सरस्वती वंदना और कोमल ओझा, सिरीन बानो ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed