फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   पांच हजार घरों की बिजली गुल, पानी को तरसे लोग

पांच हजार घरों की बिजली गुल, पानी को तरसे लोग

Fri, 07 Jul 2017 01:20 AM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
पांच हजार घरों की बिजली गुल, पानी को तरसे लोग
5 हजार घरों की बिजली गुल, पेयजल को तरसे लोग
विज्ञापन

महराजगंज (रायबरेली)। बछरांवा 132 केवीए ट्रांसमिशन से जिहवा उपकेंद्र को आने वाली बिजली लाइन में फॉल्ट आ जाने से बुधवार रात महराजगंज, नवोदय विद्यालय समेत आसपास के इलाके के करीब पांच हजार घरों की बत्ती गुल हो गई। इससे लोग पेयजल के लिए भी तरस गए। बृहस्पतिवार को दोपहर बाद आपूर्ति चालू हुई लेकिन आवाजाही बरकरार रही।

ब्लॉक परिसर में गूलर का सूखा पेड़ बुधवार को विद्युत लाइन पर आ गिरा। यहां लाइनों से पेड़ हटाकर आपूर्ति शुरू करने में घंटों लग गए। आपूर्ति शुरू ही हुई, तभी नवोदय चौराहे पर फिर फॉल्ट हो गया और आपूर्ति ठप हो गई। इससे टाउन समेत आसपास के क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति नहीं हो सकी। पता चला कि बछरावां से जिहवा उपकेंद्र के मध्य बड़ा फॉल्ट हुआ है। पॉवर कॉर्पोरेशन के कर्मियों ने रात में कुछ करने से मना कर दिया। गुरुवार सुबह फॉल्ट तलाशा गया। इसके बाद दोपहर में फॉल्ट ठीक कर सप्लाई शुरू हुई, लेकिन फिर भी बिजली का आना-जाना लगा रहा, जिससे नागरिकों को सबसे ज्यादा दिक्कत पेयजल को लेकर हुई। 24 घंटे से ज्यादा समय होने को है, लेकिन अभी तक पानी नहीं मिला है। यमुना पासवान, चंद्र शेखर शुक्ला, सोहनलाल, रामलखन यादव आदि का कहना है कि यह समस्या एक दिन की नही है। आए दिन किसी न किसी बहाने आपूर्ति बाधित रहती है। उधर जेई एसके प्रजापति का कहना है कि बरसात में लाइनों में अधिक समस्याएं आती हैं। सीमित स्टाफ के बावजूद जनता को शीघ्र से शीघ्र बेहतर सेवा देने की कोशिश की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed