{"_id":"5942d30d4f1c1b96218b4744","slug":"191497551629-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत, पांच घायल
Updated Fri, 16 Jun 2017 04:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत, पांच घायल
खीरों (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में गुरुवार को दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में पांच लोग घायल हो गए। किशुनखेड़ा गांव निवासी अतुल कुमार (20) पुत्र बसंतलाल सेमरी चौराहे से बाइक से घर जा रहा था। वहीं कर्मी गढ़ेवा निवासी योगेंद्र (18) अपने रिश्तेदार गुरुबक्सगंज थाना के कोरिहर गांव निवासी बीनू (18), राजकुमारी (45) और निशा (7) को लेकर कोरिहर जा रहा था। महिपालपुर गांव के पास स्थित पुल के पास दोनों बाइकों में आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिससे दोनों बाइकों पर सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष खीरों संजय सिंह ने बताया कि घटना की कोई जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।