फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   सफेद हाथी साबित हो रहे एटीएम

सफेद हाथी साबित हो रहे एटीएम

Mon, 12 Jun 2017 03:47 AM IST
Updated Mon, 12 Jun 2017 03:47 AM IST
विज्ञापन
सफेद हाथी साबित हो रहे एटीएम
लंबे समय से बंद चल रहे एटीएम, परेशानी
विज्ञापन

- कैश के लिए दर-दर भटक रहे लोग, आक्रोश
अमर उजाला ब्यूरो
लालगंज (रायबरेली)। धनाभाव और तकनीकी खराबी के चलते क्षेत्र के एटीएम लंबे समय से बंद चल रहे हैं। इससे लोगों को जहां परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। उपभोक्ताओं ने बैंक के उच्च अधिकारियों से समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग की है।
कस्बे की स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में लगे दो एटीएम करीब दो महीने से बंद पडे़ हैं। इसके पास में लगा हुआ एचडीएफसी बैंक का एटीएम भी महज एक घंटे के लिए ही खुलता है। यही नहीं बैंक ऑफ बड़ौदा समेत अन्य बैंकों के एटीएम का बुरा हाल है। एटीएम में धन की किल्लत से आम लोगों का बहुत बुरा हाल है। रेल कोच कारखाने के आस पास लगे कई बैंकों के एटीएम का बुरा हाल है।
विज्ञापन

दवा व्यवसायी राजेश त्रिपाठी ने बताया कि ग्राहकों के पास रुपये न होने से व्यापार प्रभावित हो रहा है। एटीएम सरकारी मशीनरी की विफलता का संदेश दे रहे हैं। प्लाईवुड कारोबारी उमाशंकर ने बताया कि एटीएम में रुपये नहीं होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। समाजसेवी चंद्रिका प्रसाद मिश्रा का कहना है कि एटीएम से रुपये न मिलने से परेशानी हो रही है। कॉफी-किताब के व्यवसायी लक्ष्मीशंकर मौर्या ने बताया कि एटीएम रुपये न होने से बैंकों के भीतर मजमा लगा रहता है। लोगों को घंटों बैंकों में लाइन लगानी पड़ती है। रुपयों की किल्लत झेल रहे लोगों में आक्रोश है। रेल कोच फैक्ट्री के मजदूर नेता मनोज ओझा व मथुरालाल मीना बताते हैं कि रोजमर्रा की चीजें खरीदना और बच्चों की दवाई कराना दुशवार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
आरबीआई से नहीं मिल रहा कैश
एसबीआई के शाखा प्रबंधक शिवबोध कुमार ने बताया कि आरबीआई से कैश न मिल पाने के कारण ऐसी समस्या सामने आई है। जो कैश बैंक में आ रहा है उसी से काम चलाया जा रहा है। उन्होंने जुलाई के पहले सप्ताह तक समस्या हल होने की उम्मीद जताई है।
इंसेट
एटीएम पर लोड अधिक
एचडीएएफसी बैंक के शाखा प्रबंधक अजय प्रताप सिंह व बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक विजय सिंह ने बताया कि वह एटीएम में कैश डलवा रहे हैं। लेकिन अन्य कई एटीएम न चलने से लोड अधिक होने के कारण एटीएम में डाला गया रुपया कुछ ही देर में खत्म हो जाता है। प्रबंधकों ने बताया कि रुपये की कोई कमी नहीं है। इंडियन बैंक के शाखा प्रबंधक नुपुर ने बताया कि एटीएम में प्रतिदिन दो लाख रुपये डाले जाते हैं। लेकिन इस समय अन्य बैंकों के एटीएम में रुपये न होने के कारण वह जल्दी ही खत्म हो जाते हैं।

इंसेट
कैश न मिलने से आ रही समस्या
केनरा बैंक की मुबारकपुर शाखा के शाखा प्रबंधक अमरजीत प्रसाद ने बताया कि कैश न मिलने के कारण समस्या आ रही है। ओरियंटल बैंक ऑफ कामर्स के शाखा प्रबंधक श्यामसुंदर पांडेय ने बताया कि एटीएम मशीन खराब पड़ी हुई है। मशीन बनवाने के लिए सूचना कर दी गई है। मशीन सही होते ही ग्राहक एटीएम से रुपये निकाल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed