फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   18331 Nvsakshron said test

18331 नवसाक्षरों ने दी परीक्षा

Sun, 20 Mar 2016 11:17 PM IST
Updated Sun, 20 Mar 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
18331 Nvsakshron said test
रायबरेली में रविवार को नवसाक्षर परीक्षा देतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
जिले में रविवार को 836 लोक शिक्षा केंद्रों पर हुई साक्षरता की परीक्षा में 18331 नवसाक्षरों ने परीक्षा दी। 1669 नवसाक्षर किसी कारण से परीक्षा में शामिल नहीं हुए। प्राथमिक स्कूल उंडवा, सलारपुर, देदौर व दरीबा में केंद्र व्यवस्थापक बनाए गए प्रधानाध्यापकों के परीक्षा के दौरान स्कूलों में मौजूद न रहने पर नाराजगी जताई गई है।
विज्ञापन


नोटिस देकर जवाब मांगा जाएगा। उधर, शिक्षा के उप सलाहकार ने साक्षरता प्रभारी अकमल खान के कार्यों की सराहना की है। केंद्रों पर अव्यवस्थाओं का अंबार रहा। कई केंद्रों पर सुबह से ही सन्नाटा रहा।
विज्ञापन


कहीं परीक्षा में शामिल नवसाक्षर कॉपियों को देखते रहे और बिना कुछ लिखे ही जमा कर दीं तो कहीं परीक्षा को लेकर महिलाओं व अधेड़ों में जज्बा भी देखने को मिला। जिले के 836 लोक शिक्षा केंद्रों पर 19 हजार से अधिक नवसाक्षरों को परीक्षा में शामिल होना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह 10 बजे प्रेरक व स्कूलों के हेडमास्टर स्कूल पहुंच गए। परीक्षा सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे के बीच होनी थी। कई केंद्रों पर एक-एक करके लोग परीक्षा देने के लिए पहुंचे। प्राथमिक स्कूल उंडवा में करीब 40 नवसाक्षर परीक्षा में शामिल हुए।

सभी में उत्साह देखने को मिला। सभी को कॉपियां व पेंसिल दी गई। डीह प्रतिनिधि के अनुसार, ब्लॉक क्षेत्र के 35 स्कूलों में साक्षरता की परीक्षा कराई गई। 1944 लोग परीक्षा में शामिल हुए। पूर्व माध्यमिक स्कूल जगदीशपुर, पूरे गोसाई, डेला आदि स्कूलों में परीक्षा को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिला।

तो कई कॉपियां ही देखते रहे। बीईओ बीएन कश्यप, कमलेश ओझा, हरकेश मनीष आदि ने परीक्षा पर नजर रखी। जगतपुर प्रतिनिधि के अनुसार, पूरे बरवन, दौलतपुर समेत कई स्कूलों में सन्नाटा रहा। पूरे झाम सिंह, जगतपुर, सरायं श्रीबख्श आदि स्कूलों में परीक्षा हुई।

डलमऊ प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के चकमलिन भीटी, भटानीहार, छज्जूपुर सहित 58 केंद्रों पर 836 लोगों ने परीक्षा दी। हालांकि कई स्कूलों में सन्नाटा पसरा रहा। शिवगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार, 39 केद्रों पर 175 महिला व 115 पुरुषों ने साक्षरता की परीक्षा दी।

सांसदों के आदर्श गांवों में साक्षरता की परीक्षा को देखने के लिए शिक्षा विभाग के उप सलाहकार डॉ. नसीम अहमद पहुंचे। उन्होंने बीएसए रामसागर पति त्रिपाठी, बीईओ अनुराधा मौर्या व अन्य अधिकारियों के साथ अमेठी के सांसद राहुल गांधी द्वारा गोद लिए गए जगदीशपुर गांव में परीक्षा का जायजा लिया।

परीक्षा व्यवस्था को देखकर वे प्रभावित हुए। इसके बाद सांसद सोनिया गांधी द्वारा गोद लिए गए उंडवा गांव में साक्षरता की परीक्षा को देखने के लिए पहुंचे। यहां उन्होंने महिलाओं से साक्षरता व स्वरोजगार के संबंध में बात भी की। लोगों में साक्षरता को लेकर उत्साह मिलने पर खुशी भी जताई।

लालगंज ब्लॉक क्षेत्र में 459 लोगों ने महापरीक्षा में भाग लिया। इसमें 271 महिलाओं और 188 पुरुष थे। ब्लॉक समन्वयक साक्षरता सतीश कुमार अग्रवाल ने बताया कि 459 लोगों में 109 लोग समाजवादी पेंशन योजना का लाभ पा रहे हैं।


इस योजना के तहत अशिक्षित लोगों को शिक्षित करने का कार्य किया जा रहा है। परीक्षा को सुचारु रूप से संचालित कराने के लिए बीडीओ कपिल कुमार, खंड शिक्षाधिकारी रामललित के अलावा एबीआरसी व न्याय पंचायत समन्वयकों ने सभी लोक शिक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। सभी केंद्रों पर शांति पूर्वक परीक्षा संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed