फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   बदमाशों ने बाइक से घर जा रहे युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

बदमाशों ने बाइक से घर जा रहे युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

Mon, 25 Mar 2019 12:46 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने बाइक से घर जा रहे युवक को मारी गोली, हालत गंभीर
सलोन (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में रविवार की देर शाम बदमाशों ने बाइक से घर जा रहे युवक के पैर में गोली मार दी, जिसके वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद युवक को पीएचसी सलोन के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन



घटना की कोई वजह सामने नहीं आई है। बदमाश भी बाइक पर सवार थे। एसपी सुनील कुमार सिंह ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायल युवक से घटना की बाबत पूछताछ की। घटना की कोई वजह सामने नहीं आई है। पुलिस ने तीन अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



सलोन कोतवाली क्षेत्र के जयरामपुर पांडेय गांव निवासी राम प्रकाश पांडेय के पिता राम दुलारे रविवार को तीर्थ यात्रा पर निकल रहे थे। उन्हीं की विदाई के लिए राम प्रकाश का लड़का संदीप पांडेय (27) अपनी बाइक से बरुआ चौराहा पर समान खरीदने गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



समान की खरीददारी करके युवक कान्हपुर मोड़ पर अपनी बाइक से पहुंचा था, तभी अज्ञात पल्सर सवार तीन बदमाश युवक से मोबाइल मांगने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने युवक के पाव में तमंचे से गोली मार दी। वही घायल युवक को परिजनों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सलोन में भर्ती कराया, लेकिन थोड़ी देर बाद घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।


पीएचसी के डॉ. रूपेश जायसवाल ने बताया कि गोली लगने का घाव दिख रहा है, लेकिन घाव के अंदर गोली नहीं दिख रही थी। युवक के पैंट और ब्लड को जिला अस्पताल जांच के लिए भेजा गया है। घटना की सूचना पर एसपी सुनील कुमार सिंह ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायल युवक से पूछताछ की।



सलोन कोतवाल राम आशीष उपाध्याय ने बताया कि संदीप पांडेय के पाव में गोली लगी है। गोली लगने के बाद युवक पहले अपने घर गया था। उसके बाद करहिया चौकी पर घटना की सूचना दी। घटना को आरोपियों द्वारा किन परिस्थितियों में अंजाम दिया गया। उसकी जांच की जा रही है। घायल युवक की तहरीर पर अज्ञात पल्सर सवार तीन अज्ञात युवकों के विरुद्ध जान से मार डालने का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed