फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   लंबित पड़े दस करोड़ रुपये के विकास कार्यों को हरी झंडी, जल्द शुरू होंगे कार्य

लंबित पड़े दस करोड़ रुपये के विकास कार्यों को हरी झंडी, जल्द शुरू होंगे कार्य

Thu, 28 Feb 2019 12:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
लंबित पड़े दस करोड़ रुपये के विकास  कार्यों को हरी झंडी, जल्द शुरू होंगे कार्य
रायबरेली। नगर पालिका के नए ईओ बाल मुकुंद मिश्रा ने बुधवार को पालिका कार्यालय पहुंचकर कार्यभार संभाल लिया। जॉइन करने के बाद नवागत अधिशासी अधिकारी ने अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन



इस दौरान उन्होंने लंबित पड़े करीब दस करोड़ रुपये के विकास कार्यों को हरी झंडी दे दी। साथ ही काम जल्द शुरू कराने के निर्देश दिए।


शहर के 34 वार्डों में विकास कार्य कराने की जिम्मेदारी नगर पालिका के पास है। यहां पर तैनात रहे ईओ मुशीर अहमद के इलाहाबाद स्थानांतरण किए जाने के बाद प्रियंका मिश्रा को नए ईओ की जिम्मेदारी दी गई थी।
विज्ञापन



प्रियंका को रायबरेली के अलावा अमेठी जिले की नगर पालिका गौरीगंज, नगर पालिका जायस और रायबरेली जिले की नगर पंचायत सलोन का चार्ज दिया गया था। ईओ के नियमित तैनाती न होने से दस करोड़ रुपये की लागत से सड़कों और नालों का निर्माण का प्रस्ताव रुका पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन



मूलरूप से आजमगढ़ के रहने वाले एवं अनुभाग अधिकारी लोकसेवा आयोग प्रयागराज बालमुकुंद मिश्रा को प्रतिनियुक्त पर नगर पालिका रायबरेली का ईओ बनाया गया है।


ईओ ने सुपर मार्केट स्थित पालिका कार्यालय पहुंचकर कार्यभार संभाल लिया। इस दौरान अधिकारियों कर्मचारियों के साथ बैठक की।


ईओ ने लंबित पड़े प्रस्ताव को हरी झंडी दी और जल्द सड़कों और नालों के निर्माण कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में पारदर्शिता का पूरा ध्यान दिया जाएगा।


शहरवासियों को पानी, सड़कें, साफ-सफाई आदि की सुविधा बेहतर देने के प्रयास होंगे। इस मौके पर कर निर्धारण अधिकारी आशीष श्रीवास्तव, अवर अभियंता निर्माण जियालाल, अवर अभियंता जल धीरज कुमार, जलकल अभियंता आरके शुक्ला, अशोक कुमार दुबे, प्रधान लिपिक आशुतोष सिंह मौजूद रहे।


यहां पर बनाई जाएंगी सड़कें
नगर पालिका के अफसरों के मुताबिक साकेत नगर, सर्वोदय नगर, इंदिरा उद्यान के पास हर्ष नगर, बरखापुर, अशफाक उल्ला नगर, सत्यनगर, निराला नगर, जोशियाना पुल के पास बागभीतर मोहल्ला, शिवाजी नगर, रतापुर, रामजीपुरम, छजलापुर, अंबेडकर नगर, आचार्य द्विवेदी नगर, रायपुर, बजरंग नगर, कैलाशपुरी, बैरहना, प्रगतिपुरम कॉलोनी, क्रांतिपुरी, गांधीनगर, अयोध्यापुरी समेत 42 स्थानों पर सड़कों का निर्माण कार्य कराया जाएगा। ईओ के जॉइन करने के बाद यहां पर सड़कों का कार्य जल्द शुरू होगा।



सीवर लाइन के काम का लिया जाएगा जायजा
जलनिगम की ओर से शहर में सीवर लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। मनमाने ढंग से सड़कों की खुदाई कराई जा रही है। इससे लोगों को आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस पर नवागत ईओ का कहना है कि सीवर लाइन के कार्य का जायजा लिया जाएगा। कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से कहा जाएगा कि खुदाई का कार्य ठीक ढंग से करें, ताकि नागरिकों को आने जाने में दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed