फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   निरीक्षण में हेडमास्टर समेत चार गैरहाजिर, जवाब तलब

निरीक्षण में हेडमास्टर समेत चार गैरहाजिर, जवाब तलब

Sat, 17 Feb 2018 11:17 PM IST
Updated Sat, 17 Feb 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
निरीक्षण में हेडमास्टर समेत चार गैरहाजिर, जवाब तलब
निरीक्षण में हेडमास्टर समेत चार गैरहाजिर, जवाब तलब
विज्ञापन


रायबरेली। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय कुमार शुक्ला ने शनिवार को तीन परिषदीय विद्यालयों और दो आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया।

इस दौरान बच्चों की उपस्थिति कम होने पर नाराजगी जताई। एक शिक्षक गैरहाजिर मिला। उधर महराजगंज में एसडीएम एस. सुधाकरन ने दो विद्यालयों का निरीक्षण किया, जहां हेडमास्टर समेत तीन लोग अनुपस्थित रहे।

बीएसए ने जरौला, अयासपुर डीही और भुएमऊ गांवों में चल रहे परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान सभी स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति औसतन 60 फीसदी रही।
विज्ञापन


इस पर बीएसए ने नाराजगी जताई और उपस्थिति बढ़ाने को कहा। एक स्कूल में शिक्षक गैरहाजिर रहा। उसका कोई प्रार्थनापत्र भी विद्यालय में नहीं था।

बीएसए ने बताया कि संबंधित शिक्षक का एक दिन का वेतन अवरुद्ध किया जाएगा और स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। संतोषजनक उत्तर न मिलने पर वेतन काट लिया जाएगा।

बीएसए ने जरौला और जगदीशपुर गांव के आंगनबाड़ी केंद्रों का भी निरीक्षण किया। जरौला में 65 बच्चों की जगह सिर्फ 10 बच्चे ही उपस्थित मिले।

इस पर वहां के स्टाफ को हिदायत दी कि बच्चों की उपस्थिति और उनकी देखरेख पर ध्यान दिया जाए। उधर, महराजगंज में एसडीएम ने दरियावगंज गांव के प्राथमिक विद्यालय और उच्च प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राइमरी में रंजीत, अभिषेक समेत कई बच्चों से आम का अंग्रेजी नाम पूछा, लेकिन कोई भी नहीं बता सका। बच्चों की उपस्थिति भी कम रही।

सहायक अध्यापक अजय कुमार गैरहाजिर रहे। जूनियर में हेडमास्टर देव कुमारी सिंह और अनुचर मानवेंद्र सिंह बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाए गए।

गैरहाजिर स्टाफ से जवाब मांगा गया है। रसोई घर और शौचालय गंदा पाया गया तो एसडीएम ने वहां उपस्थित स्टाफ को फटकार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed