फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   बेकाबू ट्रक की टक्कर से बाइक सवार समधियों की मौत

बेकाबू ट्रक की टक्कर से बाइक सवार समधियों की मौत

Fri, 17 Nov 2017 12:34 AM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
बेकाबू ट्रक की टक्कर से बाइक सवार समधियों की मौत
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो की मौत
विज्ञापन

रायबरेली। परशदेपुर चौकी क्षेत्र में गुरुवार सुबह ट्रक ने दो बाइक सवार लोगों को सामने से टक्कर मार दी। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। मृतक समधी-समधी हैं। एक समधी दूसरे समधी को उसके घर छोड़ने जा रहा था। इस दौरान इलाकाई लोगों की भीड़ की वजह से रोड पर जाम लग गया, जिससे काफी देर तक आवागमन बाधित रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। हादसे से लोगों में आक्रोश है।
सलोन कोतवाली क्षेत्र के बराडीह गांव निवासी श्रीराम (46) अपने बेटे अनिल कुमार की ससुराल पूरे दिरगज मजरे ननौती जिला प्रतापगढ़ गया था। श्रीराम के समधी रामपियारे (42) गुरुवार को बाइक से उसे छोड़ने उसके गांव बराडीह जा रहे थे। परशदेपुर-अठेहा मार्ग पर नया पुरवा गांव के पास रायबरेली की ओर से अठेहा जा रहे एक ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दोनों की मौके पर मौत हो गई और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए और मृतकों के परिवारीजनों को सूचना दी गई।
विज्ञापन

आननफ ानन डायल 100 पुलिस व डीह एसओ राम आशीष उपाध्याय, चौकी प्रभारी श्रीराम पांडेय मौके पर पहुंचे। इस दौरान भीड़ रोड पर जमा हो गई, जिससे जाम लग गया। आक्रोशित लोग जाम लगाने जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने भीड़ को शांत कराकर दोनों शव और ट्रक को चौकी ले गई। हादसे के बाद ट्रक चालक भाग निकला। मृतक श्रीराम के बेटे अनिल कुमार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ राम आशीष उपाध्याय ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ट्रक को कब्जे में लेकर दोनों शवों को पीएम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों परिवारों में मचा कोहराम
हादसे में मृतकों के घर में कोहराम मचा है। मृतक रामपियारे की पत्नी जगपता व मां जगदेयी का रो-रो कर हाल बेहाल है। पत्नी जगपता बार-बार यही कह रही थी कि सुबह तो ठीक-ठाक सभी लोग निकले थे और अचानक क्या हो गया। मृतक रामपियारे के चार बच्चे हैं। सबसे बड़ी लड़की सुषमा व लड़का सूरज की शादी हो गई है। सविता (20) व सरिता (17) की शादी नही हुई है। मृतक किसी तरह मजदूरी करके अपने घर वालों का पेट पालता था। वहीं मृतक श्रीराम की पत्नी छंगीदेवी, अनिल, गुड्डी, सुलोचना, वीरेंद्र का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed