फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   18 players selected for Mandal in shooting

Raebareli News: शूटिंग में 18 खिलाड़ी मंडल के लिए चयनित

Sat, 09 Aug 2025 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 09 Aug 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
18 players selected for Mandal in shooting
कंपोजिट विद्य‌ालय चक अहमदपुर में राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लेते बच्चे।
रायबरेली। माध्यमिक विद्यालयीय खेलकूद के अंतर्गत जिला स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता शुक्रवार को आदर्श कंपोजिट विद्यालय चक अहमदपुर में हुई। इसमें तीन आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं ने राइफल से निशाना लगाया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 18 खिलाड़ी चयनित हुए, जो मंडलीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। मंडलीय मुकाबला 12 अगस्त को इसी जगह होगा, जिसमें लखनऊ मंडल के सभी जिलों से चयनित खिलाड़ी आएंगे।
विज्ञापन


जिला स्तरीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में अंडर-14 बालक वर्ग से आकाश ने पहला, आदित्य ने दूसरा, कैफ ने तीसरा और बालिका वर्ग से महक ने पहला, आशी ने दूसरा, शिफा ने तीसरा स्थान बनाया। अंडर-17 बालक वर्ग से शिवा को पहला, मो. ओवैश को दूसरा, अंश को तीसरा और बालिका वर्ग से समृद्धि को पहला, सोनी को दूसरा, अरबिया को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन


अंडर-19 बालक वर्ग से अंकित गौतम प्रथम, निषाद राज द्वितीय, जयप सिंह तृतीय और बालिका वर्ग से तौसीन प्रथण, उजमा द्वितीय, तस्मिया तृतीय रही। सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इन्हीं खिलाड़ियों का चयन मंडलीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्रतियोगिता के संयोजन एवं संचालन में मो. शोएब हसन, मो. नसीम, रेनू शुक्ला, प्रेमचंद्र भारती, मो. अनीस, मंजूरुल हक, विजय सिंह, मनोज कुमार, मुन्नालाल साहू ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन स्कूलों के विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
प्रतियोगिता में शहर के राजकीय इंटर कॉलेज के साथ जीआईसी अटौरा बुजुर्ग, वैदिक इंटर कॉलेज, महात्मा गांधी इंटर कॉलेज, गांधी इंटर कॉलेज बछरावां, कंपोजिट विद्यालय चक अहमदपुर, विबग्योर बल्कि स्कूल के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा दिखाई। माध्यमिक क्रीड़ा सचिव अजय सिंह चंदेल ने बताया कि 12 अगस्त को मंडलीय प्रतियोगिता इसी विद्यालय में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed