फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   18 chiefs handled in blocks

18 प्रमुखों ने संभाला ब्लॉकों में काम

Fri, 18 Mar 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली Updated Fri, 18 Mar 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
18 chiefs handled in blocks
रायबरेली में शुक्रवार को खीरों ब्लॉक परिसर में हुए शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद क्षेत्र पंचायत सदस्य व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
जिले के 18 ब्लॉकों में प्रमुखों व 1292 क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शुक्रवार को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। गहमागहमी के बीच शपथ ग्रहण के बाद क्षेत्र पंचायतों की पहली बैठक हुई। अफरातफरी के बीच ब्लॉकों के विकास के लिए छह समितियों का गठन किया गया। समितियों में शामिल होने के बाद बैठकों में गहमागहमी रही। बीडीसी सदस्य समिति में शामिल होने के प्रयास में रहे, लेकिन ब्लॉक प्रमुखों का पक्ष भारी होने के कारण उनके सहयोगी ही समितियों के अध्यक्ष बने।
विज्ञापन


राही ब्लॉक सभागार में ब्लॉक प्रमुख लक्ष्मी देवी को सिंचाई विभाग के एक्सईएन सिद्धार्थ कुमार ने शपथ दिलाई। बाद में ब्लॉक प्रमुख ने 101 सदस्यों को शपथ दिलाई। बीडीओ निशांत पांडेय की मौजूदगी में शपथ ग्रहण के बाद बैठक हुई, जिसमें समितियों का गठन हुआ। रोहनियां में जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश सिंह की मौजूदगी में एडीएम प्रशासन एससी चौधरी ने ब्लॉक प्रमुख जय सिंह यादव को शपथ दिलाई।
विज्ञापन


बीडीसी सदस्यों की मांग पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने रोहनियां ब्लॉक का गेट बनवाने की घोषणा की। महराजगंज प्रतिनिधि के अनुसार विधायक रामलाल अकेला की मौजूदगी में ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र कुमार सिंह ने पद व गोपनीयता की शपथ ली। लघु सिंचाई के एई आरके गुप्ता ने प्रमुख को शपथ दिलाई। ब्लॉक प्रमुख ने सदस्यों को शपथ दिलाई। डीह प्रतिनिधि के अनुसार आरबी मौर्या ने ब्लॉक प्रमुख उदय विक्रम सिंह को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार विधायक रामलाल अकेला की मौजूदगी में ब्लॉक प्रमुख नीरज कुमारी को बीबी सिंह ने शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई, जिसमें समितियों का गठन किया गया। सतांव प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक प्रमुख मो. मुकीम अहमद ने शपथ लेने के बाद 82 क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई। गदागंज प्रतिनिधि के अनुसार विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. मनोज पांडेय के अनुज अनुराग पांडेय की पत्नी व ब्लॉक प्रमुख मीना पांडेय ने शपथ ली।

सरेनी प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक प्रमुख राज कुमारी ने शपथ लेने के बाद बीडीसी सदस्यों को शपथ दिलाई। बैठक में समितियों का गठन किया गया। परशदेपुर प्रतिनिधि के अनुसार, नगर पालिका अध्यक्ष मो. इलियास की मौजूदगी में छतोह में ब्लॉक प्रमुख सैय्यद अहमद ने शपथ ली। पूर्व विधायक शिव बालक पासी, राजू सिंह, मो. नसीर, राजाराम आदि मौजूद रहे। सलोन प्रतिनिधि के अनुसार, विधायक आशा किशोर की मौजूदगी में ब्लॉक प्रमुख निर्मला देवी ने शपथ ली।


हरचंदपुर प्रतिनिधि के अनुसार, ब्लॉक सभागार में ब्लॉक प्रमुख बबलू व 69 बीडीसी सदस्यों ने शपथ लेने के बाद समितियों का गठन किया। डलमऊ प्रतिनिधि के अनुसार, एमएलसी दिनेश सिंह की मौजूदगी में ब्लॉक प्रमुख मिथलेश ने शपथ ली। जगतपुर में शांती देवी, अमावां में भगौती सिंह, खीरों में उमाशंकर यादव व बछरावां में विक्रांत अकेला ने प्रमुख पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण के बाद पहली बैठक में गहमागहमी के बीच समितियों का गठन किया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed