{"_id":"61ed92d5baf8a11a25359005","slug":"179-people-infected-including-adm-s-son-and-three-malaria-inspectors-raibaraily-news-lko614771125","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीएम के बेटा व तीन मलेरिया निरीक्षक समेत 179 लोग संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीएम के बेटा व तीन मलेरिया निरीक्षक समेत 179 लोग संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। जिले में कोरोना का कहर नहीं थम रहा है। रविवार को एडीएम का बेटा, तीन महिला मलेरिया निरीक्षक समेत 179 लोग कोरोना संक्रमित मिले।
सभी को होम आइसोलेट कराया गया है। एक तरफ कोरोना की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ लोग कोरोना से बचने के लिए सतर्कता नहीं बरत रहे हैं।
बाजारों में भीड़ उमड़ रही है। कहीं पर सोशल डिस्टेंसिंग का प्रयोग नहीं किया जा रहा है। अधिकतर लोग मास्क भी नहीं लगा रहे हैं।
जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि एडीएम (एफआर) के बेटे की जांच की गई तो वह कोरोना संक्रमित मिला।
इसके अलावा सीएमओ कार्यालय में तैनात तीन महिला मलेरिया निरीक्षक भी कोरोना संक्रमित पाईं गईं। इन मलेरिया निरीक्षकों को सोमवार को लखनऊ में आयोजित होने वाली बैठक में भाग लेना था।
उन्होंने बताया कि रायबरेली शहर के अलावा सलोन, महराजगंज, राही, हरचंदपुर, डीह समेत अन्य ब्लॉक क्षेत्रों के लोग भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। रविवार को आई रिपोर्ट में 179 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सभी को होम आइसोलेट कराया गया है। उनका कहना है कि लोग कोरोना से बचने के लिए सतर्कता बरतें।
विज्ञापन
घर से निकलने पर मास्क जरूर लगाएं। सोशल डिस्टेंसिंग का भी ख्याल रखें। उधर, कोरोना के बढ़ते केस के बाद भी शहर क्षेत्र के सुपर मार्केट, कैपरगंज, कहारों का अड्डा, जिला अस्पताल चौराहा, सिविल लाइंस, बस स्टेशन चौैराहा समेत अन्य स्थानों पर भीड़भाड़ उमड़ रही है। लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं। अधिकतर लोग मास्क भी नहीं लगा रहे हैं।