फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   175 took admission on the first day

शुरू हुए एडमीशन, पहले दिन 175 ने लिया प्रवेश

Fri, 01 Oct 2021 09:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 09:45 PM IST
विज्ञापन
175 took admission on the first day
रायबरेली। शहर के फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज में स्नातक प्रथम वर्ष में शुक्रवार से प्रवेश शुरू हो गए। पहले दिन 175 अभ्यर्थियों ने एडमिशन लिया। गुरुवार को पहली मेरिट लिस्ट जारी हुई थी, जिसमें शामिल अभ्यर्थियों को ही प्रवेश दिया जा रहा है। इस सूची में शामिल अभ्यर्थियों को पांच अक्तूबर तक प्रवेश लेने का समय दिया गया है।
विज्ञापन

एफजी महाविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश को लेकर हर बार सीटों से अधिक आवेदन आते हैं। इसीलिए यहां पर मेरिट लिस्ट के आधार पर प्रवेश लिए जाते हैं। स्नातक प्रथम वर्ष में 1386 सीटें निर्धारित हैं, जिसके सापेक्ष लगभग 2800 आवेदन पत्र आए हैं।
विज्ञापन

हर कक्षा के लिए सामान्य, ओबीसी, एससी-एसटी की अलग-अलग वरीयता सूची गुरुवार को जारी की गई थी। पहली मेरिट लिस्ट में 60 फीसदी से अधिक अंकों वाले अभ्यर्थियों को ही मौका मिल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस सूची में शामिल अभ्यर्थियों के दाखिले शुरू हुए तो पहले दिन भीड़ कम दिखी। प्राचार्य की मानें तो बीए में 75, बीकॉम में 60 और बीएससी में 40 अभ्यर्थियों ने दाखिले लिए हैं। प्राचार्य बताते हैं कि 4-5 अक्तूबर को भीड़ ज्यादा रहेगी।
आज और कल नहीं होंगे प्रवेश
पहली मेरिट लिस्ट में शामिल अभ्यर्थियों को दाखिला लेने के लिए 5 अक्तूबर तक का समय दिया गया है। इसमें भी 2 अक्तूबर को गांधी जयंती और 3 अक्तूबर को रविवार होने की वजह से प्रवेश नहीं होंगे। इससे उम्मीद जताई जा रही है कि 4 और 5 अक्तूबर को प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों की संख्या ज्यादा रहेगी।
दूसरी मेरिट लिस्ट 6 को होगी जारी
पहली मेरिट लिस्ट की प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद रिक्त सीटों के लिए दूसरी वरीयता सूची 6 अक्तूबर को जारी की जाएगी। प्राचार्य ने बताया कि हर साल सीटों की उपलब्धता के आधार पर तीन सूची जारी की जाती है। दूसरी मेरिट लिस्ट 6 अक्तूबर को जारी की जाएगी।

विषयों के चयन में बरतें सावधानी
एफजी डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बीडी मिश्र का कहना है कि प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राएं विषयों के चयन में सावधानी बरतें। प्रवेश प्रक्रिया में लगे स्टाफ और प्राध्यापकों से विषयों के चयन के संबंध में पूरी जानकारी कर लें। एक बार जो विषय क्रमवार आवंटित कर दिए जाएंगे, उनमें बाद में कोई परिवर्तन संभव नहीं होगा और न ही क्रम बदला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed