फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   बछरावां से रायबरेली के बीच रेंगी पद्मावत, यात्रियों ने किया हंगामा

बछरावां से रायबरेली के बीच रेंगी पद्मावत, यात्रियों ने किया हंगामा

Mon, 25 Mar 2019 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
बछरावां से रायबरेली के बीच रेंगी पद्मावत, यात्रियों ने किया हंगामा
रायबरेली। दिल्ली से प्रतापगढ़ की तरफ लौट रही गाड़ी संख्या 14208 पद्मावत एक्सप्रेस रविवार को बछरावां से रायबरेली के बीच रेंगती रही। पहले तो इस गाड़ी को बीच में दो ट्रेनों को क्रॉस कराने के चक्कर में रोका, फिर आउटर पर आई तकनीकी खराबी के चलते रोकना पड़ा, जिससे यात्रियों में आक्रोश रहा।
विज्ञापन



कई यात्रियों ने हंगामा भी किया। यही वजह रही कि इस ट्रेन ने 30 किमी का सफर डेढ़ घंटे में पूरा किया। अफसरों ने किसी भी हंगामे या कोई बड़ी फाल्ट आने से इंकार किया है। पद्मावत एक्सप्रेस बछरावां में सुबह 6.40 बजे पहुंची और दो मिनट के स्टॉपेज के बाद 6.42 बजे रायबरेली की ओर रवाना हुई।
विज्ञापन



बीच के कुंदनगंज, हरचंदपुर और गंगागंज में कोई स्टॉपेज नहीं है, जिससे यह गाड़ी आधे घंटे बाद रायबरेली पहुंच जानी चाहिए थी, लेकिन रायबरेली स्टेशन पर सुबह 8.10 बजे पहुंची। बछरावां में जो गाड़ी 58 मिनट लेट थी, वही गाड़ी रायबरेली आने पर पौने दो घंटे लेट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



इधर रायबरेली से लखनऊ की ओर जा रही गाड़ी संख्या 14369 त्रिवेणी एक्सप्रेस और गाड़ी संख्या 14123 प्रतापगढ़-कानपुर इंटरसिटी को भी पास कराना था। इसके लिए बिना स्टापेज वाली पद्मावत एक्सप्रेस को बीच के स्टेशनों पर रोकना पड़ा, ताकि त्रिवेणी एक्सप्रेस और इंटरसिटी एक्सप्रेस को निकाला जा सके। पद्मावत के आगे नौचंदी एक्सप्रेस भी दौड़ रही थी, जिससे पद्मावत को रोक कर चलाया जा रहा था।


जैसे-तैसे पद्मावत एक्सप्रेस रायबरेली के निकट पहुंची तो चंपा देवी पर स्थित आउटर का सिग्नल नहीं मिला। इससे पद्मावत चंपा देवी पुल पर करीब 20 मिनट तक रुकी रही। इससे यात्री परेशान हो गए। किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए काफी यात्री ट्रेन से उतर गए, लेकिन पटरी ऊंचाई पर होने के कारण आसपास फैली झाड़ियों से जूझते रहे और आक्रोश जताते रहे।



स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार का कहना है कि आउटर सिग्नल फेल्योर के चलते पद्मावत को संकेत नहीं मिल सका था, जिससे गाड़ी वहीं रुक गई। स्टेशन से पोर्टर को भेजा गया, तब गाड़ी को स्टेशन तक लाया जा सका। ट्रेनों की क्रॉसिंग के चलते ज्यादा देर तक कहीं गाड़ी नहीं रोकी गई। पद्मावत से पहले नीलांचल एक्सप्रेस आई थी। इसके बाद ही सिग्नल में खराबी आने से पद्मावत को रोकना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed