{"_id":"5c76d8a1bdec22629b008658","slug":"171551292577-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पनीर, मिर्ची पाउडर, सिरका और चाय का नमूना भरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पनीर, मिर्ची पाउडर, सिरका और चाय का नमूना भरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए बुधवार को एफएसडीए के शहर में चलाए गए अभियान से हड़कंप मच गया।
शहर के नामी गिरामी रेस्टोरेंट समेत चार दुकानों पर छापा मारकर पनीर, मिर्ची पाउडर, सिरका और चाय का नमूना भरा। इन नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद इन रेस्टोरेंट मालिकों पर कार्रवाई होगी।
एफएसडीए के अभिहित अधिकारी शशांक त्रिपाठी की अगुवाई में अभियान चलाया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरुण कुमार ने सुपर मार्केट स्थित मोती महल से पनीर, खाद्य सुरक्षा अधिकारी रमाशंकर पटेल ने सिरका का नमूना लिया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी रमाशंकर पटेल ने कचहरी रोड स्थित ठेका चाय में चाय का नमूना लिया। जेल गार्डेन रोड स्थित बटी रेस्टोरेंट में पीली मिर्ची पाउडर का नमूना लिया।
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरुण कुमार ने इंदिरा नगर स्थित नारायण स्वीट्स से छेना मिठाई का नमूना भरा। अफसरों की मानें तो छापे के दौरान इन रेस्टोरेंट में गंदगी समेत अन्य खामियां पाई गई, जिस पर फटकार लगाई गई। अभिहित अधिकारी ने बताया कि मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री किसी कीमत पर नहीं होने दी जाएगी।