{"_id":"5c5dc408bdec222c510281d4","slug":"171549648904-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रमिक की हत्या पर कार्रवाई न होने से भड़का लोगों का गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रमिक की हत्या पर कार्रवाई न होने से भड़का लोगों का गुस्सा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गदागंज (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में श्रमिक की हत्या के बाद मामले में कार्रवाई न होने से खफा परिवारीजनों और ग्रामीणों का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा।
सभी ने गदागंज थाने के पास हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। इस दौरान जीआरपी और गदागंज एसओ के खिलाफ मामले को दबाने का आरोप लगाते हुए भड़ास निकाली।
नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। गदागंज एसओ के मामले में कार्रवाई का आश्वासन देकर एक घंटे बाद हाईवे पर जाम खुल सका। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
गदागंज थाना क्षेत्र के पूरे रामनाथ सिंह मजरे दाऊदपुर गढ़ी निवासी बृजेश कुमार (22) की हत्या करने के बाद शव को ऊंचाहार-उन्नाव रेलखंड पर जलालपुर धाई रेलवे स्टेशन के निकट फेंक दिया गया था।
गुरुवार को बृजेश का शव मिला था। गदागंज पुलिस और जीआरपी एक दूसरे का घटनास्थल क्षेत्र बताकर मामले को दबाने की कोशिश में जुटी रही।
परिवारीजन युवक की हत्या की बात कह रहे थे। पुलिस और जीआरपी मामले में कार्रवाई नहीं कर रही थी। सुबह ग्रामीणों और परिवारीजनों ने लखनऊ-कानपुर राजमार्ग पर गदागंज थाने के पास शव रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
इससे दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गई। आवागमन ठप हो गया। परिवारीजन जीआरपी और गदागंज एसओ पर मनमानी का आरोप लगा रहे थे।
कह रहे थे कि कार्रवाई न करके आरोपियों को बचाने की कोशिश की जा रही है। मां ज्ञानवती का कहना है कि उसके बेटे की हत्या कर दी गई। इसके बावजूद पुलिस मामले में कार्रवाई नहीं कर रही है।
एसओ रविंद्र सोनकर ने कार्रवाई का भरोसा देकर मामले को शांत कराया। सीओ डलमऊ विनीत सिंह ने बताया कि मां की तहरीर पर पूरे झड़िया मजरे नारायणपुर निवासी सावेंद्र उर्फ बुुचुन यादव और पंपापुर निवासी हरिशंकर लोध के खिलाफ मर्डर का केस दर्ज कर लिया गया है।
श्रमिक बृजेश कुमार की हत्या के मामले की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। घटनास्थल जीआरपी के अंतर्गत आता था, लेकिन परिवारीजनों के हाईवे जाम करने पर गदागंज थाने में केस दर्ज कराया गया है। मामले को जीआरपी थाने स्थानांतरित कर दिया जाएगा। जीआरपी ही मामले की पड़ताल करेगी।
विनीत सिंह, सीओ डलमऊ