फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   कांग्रेसियों ने मनाई इंदिरा गांधी की जन्मशताब्दी

कांग्रेसियों ने मनाई इंदिरा गांधी की जन्मशताब्दी

Mon, 20 Nov 2017 12:19 AM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने मनाई इंदिरा गांधी की जन्मशताब्दी
जन्मशताब्दी पर इंदिरा गांधी को किया याद
विज्ञापन

रायबरेली। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जन्मशताब्दी रविवार को जिलेभर में मनाई गई। इस मौके पर इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। साथ ही विचार गोष्ठी में उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। अस्पताल में मरीजों को फल भी वितरित किए गए।
इंदिरा गांधी वानस्पतिक उद्यान में स्थापित मूर्ति पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष वीके शुक्ल और शहर अध्यक्ष सईदुल हसन के संयोजकत्व में माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। केंद्रीय जनसंपर्क कार्यालय और जिला कांग्रेस कार्यालय तिलक भवन में भी इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया गया। जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष शैलजा सिंह की अगुवाई में मरीजों को फल बांटे गए। तिलक भवन में आयोजित विचार गोष्ठी में अध्यक्षता कर रहे वीके शुक्ल ने कहा कि इंदिरा गांधी रायबरेली की ही नहीं, विश्व की महानतम नेता थीं। उनके नेतृत्व में देश ने तरक्की की। उन्होंने औद्योगिक, कृषि, शिक्षा समेत सभी क्षत्रों में कार्य करके जिले के लोगों के जीवन स्तर को उठाया। सईदुल हसन ने कहा कि सभी कार्यकर्ता इंदिरा गांधी के जीवन आदर्शों पर चलकर कांग्रेस को मजबूत करें। गोष्ठी का संचालन विजय शंकर अग्निहोत्री ने किया। इस मौके पर निशिकात चौहान, शिवानंद मौर्या, राज कुमार दीक्षित, निर्मल शुक्ल, अनवार खान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


इंदिरा की जयंती पर लगाया नेत्र शिविर
रायबरेली। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर रविवार को नेत्र चिकित्सा शिविर लगाया गया। इस मौके पर केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय में जुटे मरीजों और तीमारदारों को लंच पैकेट भी बांटे गए। कार्यक्रम के शुभारंभ पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीके शुक्ल, शहर अध्यक्ष सईदुल हसन, दिनेश शुक्ल, डॉ. रवि भाटिया, जगदीश शुक्ल समेत सभी लोगों ने इंदिरा के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक जगदीश शुक्ल ने आभार जताया। इस मौके पर मुरली मनोहर द्विवेदी, शिव प्रताप मिश्र, डीपी यादव, महादेव मौर्य आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed