{"_id":"59f61ed34f1c1bd1538b9c2f","slug":"171509301971-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका जायस के लिए चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका जायस के लिए चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू
Updated Mon, 30 Oct 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंतजार करते रहे अफसर, परचा दाखिल नहीं करने पहुंचे दावेदार
रायबरेली। अमेठी जिले की नगर पालिका जायस के अध्यक्ष व सभासद पद के लिए रविवार से तिलोई तहसील में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन किसी दावेदार ने परचा दाखिल नहीं किया। अफसर बस उनका इंतजार ही करते रहे। हालांकि अध्यक्ष पद के लिए आठ और सभासद पद के लिए 40 परचों की बिक्री की गई। अमेठी जिले के डीएम और एसपी ने नामांकन स्थल का पहुंचकर जायजा लिया।
जायस नगर पालिका में अध्यक्ष और सभासद पद के लिए 22 नवंबर को चुनाव होना है। रविवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। अध्यक्ष पद के दावेदारों को एसडीएम कक्ष और सभासद के दावेदारों को नायब तहसीलदार और तहसीलदार कक्ष में नामांकन पत्र दाखिल करना था। पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक कोई प्रत्याशी नामांकन करने नहीं पहुंचा।
नामांकन को लेकर प्रशासन की चुस्त दुरुस्त व्यवस्था को रविवार दोपहर मौके का मुआयना करने जिलाधिकारी अमेठी योगेश कुमार और पुलिस अधीक्षक अमेठी कुंतल किशोर गहलोत नामांकन स्थल पहुंचे। उपजिलाधिकारी तिलोई डॉ. अशोक कुमार शुक्ला ने बताया कि निकाय चुनाव नामांकन के पहले दिन एक भी पर्चे का दाखिला नहीं हुआ। पहले दिन सिर्फ अध्यक्ष पद के लिए आठ और सभासद के लिए 40 दावेदारों ने नामांकन पत्र खरीदा।