फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   रामभरोसे सुरक्षा व्यवस्था

रामभरोसे सुरक्षा व्यवस्था

Wed, 19 Jul 2017 12:47 AM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
रामभरोसे सुरक्षा व्यवस्था
रामभरोसे 95 एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था
विज्ञापन

रायबरेली। जनपद में विभिन्न स्थानों पर स्थापित राष्ट्रीयकृत बैंकों समेत निजी बैंकों के 95 एटीएम की सुरक्षा का पुरसाहाल नहीं हैं। अधिकतर एटीएम पर गार्डों की तैनाती नहीं है। जिन एटीएम पर गार्ड तैनात भी हैं उनके पास हथियार नहीं है। बैंक की ओर से निजी एजेंसियों को सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अलीगढ़ में सोमवार को कैशवैन के गार्ड की हत्या कर बदमाशों ने 34 लाख रुपये लूट लिए थे। इस बड़ी वारदात के बाद भी एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैंक प्रबंधन की ओर से पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं। शहर से लेकर देहात क्षेत्रों में अधिकतर एटीएम पर सुरक्षा गार्ड की तैनाती नहीं है। यह हाल तब है, जब शहर के सिविल लाइंस और गुरुबख्सगंज क्षेत्र में एटीएम में छह माह पहले लूट का प्रयास किया जा चुका है। यहां पर विभिन्न बैंक शाखाओं के करीब 95 एटीएम लगाए गए हैं। कैश लोड के लिए वैन आती है। वैन में तैनात सुरक्षा कर्मियों की उपस्थिति में कैश लोड एटीएम में किया जाता है। इसके अलावा अन्य सुरक्षा के इंतजाम नहीं रहते हैं। वैसे तो पुलिस चेकिंग करके एटीएम की सुरक्षा का दावा जरूर करती है, लेकिन यह महज खानापूरी तक सीमित रह गया है। शहर के रिफार्म क्लब के निकट इंडियन बैंक का एटीएम लगा है। सुबह और रात के वक्त यहां पर लोग धन निकासी करने पहुंचते हैं। बावजूद सुरक्षा को लेकर लापरवाही बरती जा रही है। यहां पर कोई सुरक्षा गार्ड तैनात नहीं दिखा। एटीएम में सन्नाटा पसरा था। इक्का-दुक्का लोग आते और धन निकालकर वापस लौट जाते। सुपर मार्केट चंदापुर कोठी के पास केनरा बैंक का एटीएम लगाया गया है। यहां पर भी धन निकासी के लिए ग्राहकों का आना जाना रहता है। यह इलाका भीड़भाड़ वाला है, जहां पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ध्यान देने की जरूरत रहती है। यहां पर भी सुरक्षा गार्ड तैनात नहीं दिखा। सुरक्षा में यह चूक भारी साबित हो सकती है।

सुरक्षा पर दिया जा रहा ध्यान
एलडीएम बृजमोहन का कहना है कि एटीएम की सुरक्षा को लेकर चौकसी बरती जाती है। अधिकतर एटीएम में सुरक्षा गार्ड तैनात किए गए हैं। कैश लोड के दौरान भी सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरती जाती है। इसके बकायदा निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


सभी को चौकन्ना रहने के दिए गए निर्देश
एसपी शिव हरी मीणा का कहना है कि समस्त थानेदारों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र की बैंकों व एटीएम की सुरक्षा को लेकर चौकन्ना रहे। ठीक ढंग से रात्रि गश्त करें। बैंकों में पुलिस कर्मियों की ड्यूटी भी लगाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed