{"_id":"595e8cde4f1c1b617b8b46eb","slug":"171499368670-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक लापता, नदी में डूबने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक लापता, नदी में डूबने की आशंका
Updated Fri, 07 Jul 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक लापता, नदी में डूबने की आशंका
लालगंज (रायबरेली)। क्षेत्र के कनकापुर गांव निवासी एक युवक अचानक लापता हो गया। उसके नदी में डूब जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। कनकापुर मजरे सरांयबैरिहाखेड़ा गांव निवासी अखिलेश शुक्ला उर्फ लकी (24) पुत्र हरीशंकर शुक्ला गुरुवार सुबह गांव के निकट स्थित लोन नदी के किनारे गया था। काफी देर बाद भी वापस घर नहीं पहुंचा तो परिवारीजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर खोजबीन की। खोजबीन के दौरान उसके कपड़े व चप्पल नदी के किनारे मिले। जिससे लोगों ने आशंका जताई कि पैर फिसल जाने के कारण वह नदी में डूब गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोगूमऊ गांव के निकट स्थित चक डैम सहित कई जगहों पर पर गोताखोरों की मदद से जाल लगवाकर युवक की खोजबीन शुरू कर दी। गोताखोर रामप्रकाश, श्रीपाल, छोटेलाल, मायाराम ने बताया कि बारिश होने के कारण नदी का बहाव बहुत तेज है। जिसकी वजह से युवक का कहीं कुछ पता नहीं चल सका। गेंगासो चौकी प्रभारी सुरेश सिंह ने बताया कि युवक का अभी कुछ पता नहीं चल पा रहा है। नदी के किनारे कपड़े आदि मिलने से अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक नदी में डूबा है।