{"_id":"5940310d4f1c1bfe0a8b46c0","slug":"171497379085-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में थम नहीं रहा शवों के मिलने का सिलसिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में थम नहीं रहा शवों के मिलने का सिलसिला
Updated Wed, 14 Jun 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक की हत्या करके शव रजबहा में फेंका
जिले में थम नहीं रहा शवों के मिलने का सिलसिला
नहीं हुई शिनाख्त, पड़ोसी जनपदों से संपर्क कर रही पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
शिवगढ़ (रायबरेली)। जिले में अज्ञात शवों के मिलने का सिलसिला नहीं थम रहा है। शिवगढ़ थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या करके उसका शव रजबहा में फेंक दिया गया। उसके शरीर में चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने शव को बाहर निकाला। आसपास के लोगों से शव की पहचान कराई, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस शव की पहचान कराने के लिए पड़ोसी जिलों की पुलिस से संपर्क कर रही है।
मनऊखेड़ा मजरे शिवली के पास शारदा सहायक लखनऊ से निकले शिवगढ़ रजबहा में एक 30 वर्षीय युवक की लाश पुल में फंसी थी। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक के शरीर पर कत्थई रंग की पैंट, व नीली शर्ट है। सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में चोट के निशान थे। इससे आशंका जताई जा रही है कि हत्या करने के बाद शव को रजबहा में फेंका। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। जिले में एक के बाद एक शव हत्या करके फेंके जा रहे हैं, जिनकी पुलिस शिनाख्त नहीं कर पा रही है। थानेदार लालचंद्र सरोज ने बताया कि लगभग तीन दिन पहले की लाश लग रही है। रजबहे में बहकर आईं है। सभी पड़ोसी थानों में सूचना दे दी है। जल्द ही शिनाख्त हो जाएगी। पीएम रिपोर्ट के बाद युवक की मौत की वजह सामने आएगी।