{"_id":"593839054f1c1b083a8b45bb","slug":"171496856837-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडवाइजरी...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडवाइजरी...
Updated Wed, 07 Jun 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एंकर :
फ्लैग : चपेट में आने से कई हो चुके घायल, नहीं हुई पतंग विक्रेताओं की जांच
बाजार में धड़ल्ले से बिक रहे चाइनीज मंझे
अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली। हाईकोर्ट व एनजीटी की रोक के बाद भी जिले में चायनीज मंझे की बिक्री जारी है। जिले में चायनीज मंझे की चपेट में आने से कई लोग घायल हो चुके हैं। इसके बाद भी खतरनाक मंझों की बिक्री पर रोक नहीं लग पा रही है। देसी मंझा की तुलना में चायनीज सस्ता होने से इसकी बिक्री ज्यादा हो रही है। हालांकि यहां चोरी चुपके यहां पर भी चाइनीज मंझे की बिक्री की जाती है, लेकिन यह सब मकर संक्रांति के दिनों में होता है। इसी समय पतंग उड़ाने के शौकीन पतंग के साथ मंझा खरीदते हैं।
हाईकोर्ट व एनजीटी द्वारा चायनीज मंझे पर पूर्ण रूप से रोक लगा दी है। यदि कोई दुकानदार इसकी बिक्री या भंडारण करते हुए पाया जाएगा तो उसे 5 वर्ष के कारावास की सजा होगी। इसके बाद मुख्य सचिव राहुल भटनागर इस संबंध में डीएम को पत्र जारी करके इसका पालन सख्ती से कराने के निर्देश दिए हैं। हालांकि पतंग विक्रेताओं के जांच के आदेश का अनुपालन अभी तक नहीं शुरू हुआ है।
इनसेट
दुकानदार बता रहे काफी मजबूत
शहर के कई स्थानों पर पतंग व मंझे की बिक्री की जाती है। बुधवार को शहर में पतंग की दुकानों पर कोई भी जांच पुलिस व प्रशासन के स्तर पर नहीं की गई। एक पतंग विक्रेता ने बताया कि चाइनीज मंझा मजबूत होता है। ये बहुत सस्ता भी होता है। पतंगबाजी में सबसे ज्यादा क्रेज पतंग काटने और पेंच लड़ने में होता है। सबसे ज्यादा मंझा बरेली में बनता है। वहां से पूरे देश में जाता है।
विज्ञापन
इनसेट
खतरनाक होने से नहीं करते चाइनीज मंझे की बिक्री
सुपर मार्केट के दुकानदार संदीप कुशवाहा, जिला अस्पताल चौराहा के राहुल सोनकर. मुंशीगंज कस्बे के दुकानदार नान का कहना है कि चाइनीज मंझा खतरनाक होता है। साथ ही इसकी बिक्री पर रोक लगा दी गई है। इस वजह से चाइनीज मंझा की बिक्री नहीं करते हैं। दुकानदारों का कहना है कि मकर संक्रांति के दिनों में पतंग अधिक खरीदी जाती है। उसी समय पतंग की बिक्री होती है। इस समय तो सन्नाटा ही रहता है।
वर्जन :
मुख्य सचिव का आदेश मिला है। थानेदारों को अपने-अपने क्षेत्रों में पतंग की दुकानों की चेकिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि कहीं पर चाइनीज मंझे की बिक्री या फिर भंडारण किया जाता है तो कार्रवाई की जाएगी। मुख्य सचिव के आदेश का कड़ाई से पालन कराया जाएगा।- गौरव सिंह, एसपी
वर्जन
चाइनीज मांझे का प्रयोग करना खतरनाक होता है। यदि कोई दुकानदार चाइनीज मांझे की बिक्री या फिर भंडारण करते हुए पाया जाएगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मुख्य सचिव के आदेश का कड़ाई से पालन कराया जाएगा।- अभय सिंह, डीएम