फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   1631 Topers will get laptop

1631 मेधावियों को मिलेंगे लैपटॉप

Tue, 25 Oct 2016 11:32 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Tue, 25 Oct 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
1631 Topers will get laptop
लैपटॉप - फोटो : डेमो पिक
जिले के 1631 मेधावियों को प्रदेश सरकार प्रदेश सरकार दीपावली पर लैपटॉप की सौगात देने जा रही है। इसमें यूपी बोर्ड के साथ संस्कृत, मदरसा, आईसीएसई, सीबीएसई के मेधावी छात्रों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन


सभी प्रधानाचार्यों से ब्यौरा मांगने के बाद डीआईओएस कार्यालय में वितरण के लिए तैयारियां तेज कर दी गई है। जिले में वर्ष 2014-15 में यूपी बोर्ड, संस्कृत, सीबीएसई, आईसीएसई और मदरसा बोर्ड से हाईस्कूल उत्तीर्ण 394 छात्र, इंटर उत्तीर्ण 425 छात्रों को और वर्ष 2015-16 में हाईस्कूल के 419 और इंटर के 393 छात्रों को लैपटॉप देने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन


शासन से दोनों वर्षों के 1631 मेधावियों को लैपटॉप वितरित किया जाएगा। डीआईओएस ने प्रधानाचार्यों के साथ बैठक करके सभी छात्रों की लिस्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। शासन की ओर से लैपटॉप वितरण योजना का लक्ष्य निर्धारित होने के बाद डीआईओएस कार्यालय में मेधावियों की फीडिंग प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विनय मोहन वन ने बताया कि वर्ष 2014-15 और 2015-16 के सभी बोर्ड से अच्छे अंकों से उत्तीर्ण छात्रों को लैपटॉप योजना में शामिल करने के निर्देश दिए गए है। दो वित्तीय वर्षों में शासन से 1631 मेधावियों को लैपटॉप बांटने का लक्ष्य दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed