{"_id":"580f9e154f1c1bc877bc348f","slug":"1631-topers-will-get-laptop","type":"story","status":"publish","title_hn":"1631 मेधावियों को मिलेंगे लैपटॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1631 मेधावियों को मिलेंगे लैपटॉप
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Tue, 25 Oct 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
लैपटॉप
- फोटो : डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के 1631 मेधावियों को प्रदेश सरकार प्रदेश सरकार दीपावली पर लैपटॉप की सौगात देने जा रही है। इसमें यूपी बोर्ड के साथ संस्कृत, मदरसा, आईसीएसई, सीबीएसई के मेधावी छात्रों को शामिल किया जाएगा।
सभी प्रधानाचार्यों से ब्यौरा मांगने के बाद डीआईओएस कार्यालय में वितरण के लिए तैयारियां तेज कर दी गई है। जिले में वर्ष 2014-15 में यूपी बोर्ड, संस्कृत, सीबीएसई, आईसीएसई और मदरसा बोर्ड से हाईस्कूल उत्तीर्ण 394 छात्र, इंटर उत्तीर्ण 425 छात्रों को और वर्ष 2015-16 में हाईस्कूल के 419 और इंटर के 393 छात्रों को लैपटॉप देने का लक्ष्य रखा गया है।
शासन से दोनों वर्षों के 1631 मेधावियों को लैपटॉप वितरित किया जाएगा। डीआईओएस ने प्रधानाचार्यों के साथ बैठक करके सभी छात्रों की लिस्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। शासन की ओर से लैपटॉप वितरण योजना का लक्ष्य निर्धारित होने के बाद डीआईओएस कार्यालय में मेधावियों की फीडिंग प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विनय मोहन वन ने बताया कि वर्ष 2014-15 और 2015-16 के सभी बोर्ड से अच्छे अंकों से उत्तीर्ण छात्रों को लैपटॉप योजना में शामिल करने के निर्देश दिए गए है। दो वित्तीय वर्षों में शासन से 1631 मेधावियों को लैपटॉप बांटने का लक्ष्य दिया गया।