फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   आग लगने से 217 बीघे गेहूं की फसल जली

आग लगने से 217 बीघे गेहूं की फसल जली

Tue, 16 Apr 2019 12:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
आग लगने से 217 बीघे गेहूं की फसल जली
गर्मी बढ़ने के साथ-साथ आग की घटनाएं भी बढ़ने लगी हैं। तैयार हुई गेहूं की फसल तबाह हो रही है। सोमवार को आग लगने से 217 बीघे फसल राख हो गई। अमेठी जिले के बहादुरपुर ब्लॉक क्षेत्र में बिजली की शार्ट सर्किट से आग लगने से 200 बीघे फसल राख हो गई। सूचना के करीब ढाई घंटे बाद पहुंचे दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई।
विज्ञापन


पूरे फत्ते मजरे मवई आलमपुर गांव निवासी शिवलाल वर्मा के खेतों के ऊपर से बिजली की लाइन गुजरी है। ढीले तारों में स्पार्किंग होने से गेहूं की फसल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। पूरे फत्ते गांव से बेहटा मुर्तजा गांव तक बोई करीब 200 बीघे फसल राख हो गई।
विज्ञापन


सूचना के करीब ढाई घंटे बाद दमकल के चार वाहन पहुंचे, तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने से किसी की एक तो किसी की पांच से 10 बीघे फसल राख हो गई।

आग लगने से नागे की दो, नन्हू की दो, कांति देवी की डेढ़, बाबू की एक, शारदा प्रसाद की दो, रामकेश की एक, सहदेई की तीन, प्रभु की दो, मकसूद आलम की दस, जलील की छह, अब्दुल रज्जाक की एक, अशरफ की एक, नूरमोहमद की एक बीघा फसल जल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम तिलोई सुनील कुमार त्रिवेदी के निर्देश पर क्षेत्रीय लेखपाल उमेश यादव मौके पर पहुंचे और क्षति का आकलन करके रिपोर्ट तैयार की।

सलोन और ऊंचाहार ब्लॉक क्षेत्र में आग लगने से 17 बीघे फसल जलकर राख हो गई। सलोन विकास क्षेत्र की ग्रामसभा राघवराम का पुरवा मजरे बेवली गांव में आग लगने से श्रवण कुमार की चार बीघा, राजकुमारी की दस बिस्वा, रामदेई की 15 बिस्वा फसल राख हो गई।

इसी तरह ख्वाजापुर निवासी समद खां, अमजद खां, मजहर खां, जाहिद खां व छेदी पटेल की आठ बीघे फसल जल गई। दमकल कर्मियों और ग्रामीणों की मदद से बुझाई गई। उधर, ऊंचाहार ब्लॉक क्षेत्र के बांधा बैरी गांव निवासी गयादीन के खेत के ऊपर से बिजली की लाइन निकली है।

स्पार्किंग होने से खेत में आग लग गई। इससे गयादीन की तीन बीघे गेहूं की फसल जल गई। ग्रामीणों ने मिलकर किसी प्रकार आग पर काबू पाया।

डीह-जगतपुर। डीह और जगतपुर ब्लॉक क्षेत्र में आग लगने से तीन घर जल गए। इसमें तीन सूकर जलकर मर गए। करीब चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है। डीह ब्लॉक क्षेत्र के पूरे भाटन मजरे रोखा गांव में हीरालाल व बन्ने के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते, दोनों घरों का सामान राख हो गया।

फायर ब्रिगेड के जवानों व ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। इसी तरह पूरे रघुनाथ मजरे डीह गांव निवासी चंद्रभान के घर में आग लगने से सारा सामान राख हो गया। तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। हल्का लेखपाल उमेश कुमार ने आग से हुए नुकसान का आकलन किया।


उधर, जगतपर ब्लॉक क्षेत्र के कूमेदान के पुरवा निवासी संतराम के घर में आग लग गई। इससे छप्पर के नीचे बंधे तीन सूकर जलकर गए जबकि दो झुलस गए। इससे एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed