फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह के आठ सदस्य गिरफ्तार

लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह के आठ सदस्य गिरफ्तार

Wed, 27 Feb 2019 01:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह के आठ सदस्य गिरफ्तार
रायबरेली। मिल एरिया पुलिस और स्वाट टीम ने लूट की वारदातों और फायरिंग करके दहशत फैलाने वाले गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की मानें तो पकड़े गए आरोपियों ने सरेनी में सराफा व्यवसायी के साथ लूटपाट की थी। साथ ही राही बाजार में फायरिंग करके दहशत फैलाई थी। इनके पास से पिस्टल, तमंचा के साथ लूटी गई नकदी, जेवरात समेत अन्य सामान बरामद किया गया है।
विज्ञापन



एसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार की रात सूचना मिली कि मिल एरिया थाना क्षेत्र के उमरा गांव के पास कुछ लोग किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। इस पर एसओ राकेश यादव, सर्विलांस सेल प्रभारी अमरेश कुमार त्रिपाठी, स्वाट टीम प्रभारी जेपी यादव ने छापा मारकर आठ बदमाशों को दबोच लिया।
विज्ञापन



इसमें महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे ठकुराइन का पुरवा मजरे जतुआ टप्पा निवासी मुकेश यादव, डीह रुकुनपुरा निवासी आशीष यादव, मिल एरिया थाना क्षेत्र के सीकी सलेमपुर निवासी अंकित यादव, बछरावां थाना क्षेत्र के संजय नगर निवासी सलाउद्दीन, हरचंदपुर थाना क्षेत्र के ठाकुरबख्श का पुरवा निवासी बिट्टू यादव, अमेठी जिले के फुरसतगंज थाना क्षेत्र के ईश्वरी लंबरदार का पुरवा निवासी अजय यादव, मोहनगंज थाना क्षेत्र के हसरतमऊ निवासी मो. शमीम और युसुफनगर निवासी हसनैन को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि आरोपियों ने 10 जनवरी को सरेनी क्षेत्र में सराफा व्यवसायी बृजेश सोनी के साथ लूटपाट की थी। 22 फरवरी को राही बाजार में फायरिंग करके दहशत फैलाई थी। सर्वेद्र सोनी के साथ मारपीट की थी। इनके पास से एक पिस्टल, दो तमंचे, जेवरात और एक मोबाइल बरामद किया गया है।


मुकेश यादव है गिरोह का सरगना
एसपी ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी मुकेश यादव गिरोह का सरगना है। पूछताछ में लीडर मुकेश ने बताया कि वह लूट, हत्या की घटनाओं को अंजाम देता है। दो साल पहले अपने साथी सलाउद्दीन के साथ डीह में अंडे बेचने वाले दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जमानत पर छूटने के बाद फिर से लूट की घटनाओं को अंजाम देना शुरू कर दिया।



अपराधियों के खिलाफ दर्ज हैं केस
मिल एरिया थानेदार राकेश यादव ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इसमें आरोपी मुकेश यादव के खिलाफ हत्या, गैंगस्टर एक्ट समेत छह आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। बिट्टू के खिलाफ दो, सलाउद्दीन पर तीन, आशीष यादव पर दो आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि गिरोह में कई अन्य लोगों के भी शामिल होने की बात सामने आई है। उनको भी चिन्हित करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed