फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   डेढ़ घंटे के सफर में अर्चना ने लगाया चार घंटे का वक्त

डेढ़ घंटे के सफर में अर्चना ने लगाया चार घंटे का वक्त

Tue, 23 Oct 2018 01:00 AM IST
Updated Tue, 23 Oct 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
डेढ़ घंटे के सफर में अर्चना ने लगाया चार घंटे का वक्त
रायबरेली/हरचंदपुर। जम्मूतवी से राजेंद्र नगर जाने वाली गाड़ी संख्या 12356 अर्चना एक्सप्रेस सोमवार को लखनऊ से रायबरेली के दरम्यान रेंग कर चली। करीब एक घंटे 25 मिनट में लखनऊ से रायबरेली तक की 78 किमी की दूरी तय करने वाली अर्चना एक्सप्रेस ने करीब चार घंटे का वक्त लगाया। यह गाड़ी लखनऊ से दोपहर 1.35 बजे करीब एक घंटे की देरी से छूटी थी, लेकिन यह शाम 5.42 बजे रायबरेली पहुंची।
विज्ञापन


लखनऊ से रायबरेली के दरम्यान अर्चना एक्सप्रेस का कहीं भी स्टापेज नहीं है, फिर भी इस बीच पड़ने वाले स्टेशनों पर गाड़ी को रोका गया या फिर धीमी रफ्तार से चलाया गया। इसकी वजह यह रही कि हरचंदपुर रेलवे स्टेशन पर मेन लाइन पर दोपहर 2.50 बजे से शाम 5 बजे तक ट्रैफिक ब्लॉक था।
विज्ञापन


ट्रैक पर कुछ मेंटीनेंस वर्क के चलते ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया तो इस रूट पर दौड़ने वाली गाड़ियां तीसरी लाइन साइडिंग से पास कराई गईं। इससे कई गाड़ियां प्रभावित रहीं। इनमें सबसे ज्यादा असर अर्चना एक्सप्रेस पर पड़ा, जो लखनऊ से रायबरेली के बीच की दूरी चार घंटे में तय कर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरचंदपुर में शाम 5 बजे ट्रैफिक ब्लॉक खत्म हुआ तो लखनऊ से रायबरेली की तरफ आ रही अर्चना एक्सप्रेस को 5.10 बजे तीसरी लाइन पर रोक दिया गया। रायबरेली से लखनऊ जा रही बनारस-लखनऊ पैसेंजर को हरचंदपुर में स्टॉपेज के बावजूद मेन लाइन पर धीरे-धीरे लाया गया, ताकि ट्रैक का परीक्षण भी कराया जा सके।


पैसेंजर के रुकने पर करीब 15 मिनट बाद तीसरी लाइन से अर्चना एक्सप्रेस को रवाना कर दिया गया। हरचंदपुर में ड्यूटी पर तैनात स्टेशन मास्टर ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि ट्रैक मेंटीनेंस के चलते ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed