{"_id":"5bce153dbdec2269960bafa1","slug":"161540232509-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती की हत्या करने के बाद शव को सई नदी में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती की हत्या करने के बाद शव को सई नदी में फेंका
Updated Tue, 23 Oct 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। सदर कोतवाली क्षेत्र में एक युवती की हत्या करके शव सई नदी में फेंक दिया गया। सोमवार की शाम नदी किनारे युवती का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवती हरा कुर्ता और लाल रंग का सलवार पहने हुए थी। आशंका जताई जा रही है कि शव कई दिन पुराना है और लाश बहते हुए यहां आ पहुंची। घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाल अशोक सिंह ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की।
इब्राहिमपुर गांव से होकर सई नदी निकली है। शाम को इसी गांव के पास सई नदी किनारे 20 वर्षीय युवती का शव लोगों ने पड़ा देखा। शव मिलने की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय लोगों का मौके पर मजमा लग गया।
मौके पर पहुंचे कोतवाल ने आसपास के लोगों से शव की पहचान कराई, लेकिन शव क्षत-विक्षत होने की वजह से उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। उसकी बेरहमी से हत्या करके शव को नदी में फेके जाने की आशंका जताई जा रही है। कोतवाल का कहना है कि युवती की हत्या की आशंका है। शव की पहचान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।