फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   लक्ष्मीगंज में लगे कैंप में उपभोक्ताओं ने किया हंगामा

लक्ष्मीगंज में लगे कैंप में उपभोक्ताओं ने किया हंगामा

Fri, 17 Nov 2017 01:30 AM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
लक्ष्मीगंज में लगे कैंप में उपभोक्ताओं ने किया हंगामा
विद्युत कैंप में उपभोक्ताआें ने किया हंगामा
विज्ञापन

रायबरेली। ऊंचाहार ब्लॉक क्षेत्र के लक्ष्मीगंज में गुरुवार को कैंप लगाया गया। इस दौरान बिजली बिलों में गड़बड़ी की शिकायत को लेकर उपभोक्ताओं ने हंगामा किया। ऊंचाहार अवर अभियंता लालमणी ने उपभोक्ताओं को समझा बुझाकर शांत कराया गया। इस दौरान करीब 100 उपभोक्ताओं के बिल संसोधित किए गए। लक्ष्मीगंज गांव के रामधनी, शिवभजन, हरिकृष्ण ने बताया कि बिल जमा करने के बावजूद ज्यादा बिल निकाला जा रहा है। महेश कुमार ने बताया कि सितंबर में 10 हजार रुपये बिल जमा किया, फिर से छह हजार रुपये का बिल आ गया। इसी तरह राजेंद्र कुमार पाल ने बताया कि घर का कनेक्शन है। मार्च में बिल जमा किया। आठ महीने का 19 हजार रुपये बिल दिया गया। अवर अभियंता ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। बिल सुधवाने का भरोसा दिया। अवर अभियंता ने बताया कि तीन लाख रुपया बकाया होने पर 22 लोगों के कनेक्शन काटे गए। एक लाख 35 हजार राजस्व वसूली की गई।


छह लाख बकाये पर 25 कनेक्शन काटे
रायबरेली। त्रिपुला उपखंड अधिकारी एसएन यादव और अवर अभियंता शंभूनाथ की अगुवाई में विद्युत उपकेंद्र त्रिपुला और उत्तरपारा क्षेत्र के गांवों में छापेमारी की गई। इस दौरान बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए। अवर अभियंता ने बताया कि झकरासी, इब्राहिमपुर, कोलवा, संदी नागिन, संदीराम, माधव बख्श का पुरवा गांव में छापेमारी की गई। छह लाख रुपया बकाया हेाने पर 15 नलकूप और 10 घरेलू कनेक्शन काटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed