{"_id":"597105744f1c1b382a8b4788","slug":"161500579188-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"44 वांछित थानेदारों के लिए बने टेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
44 वांछित थानेदारों के लिए बने टेंशन
Updated Fri, 21 Jul 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
44 वांछित सात साल बाद भी खाकी से दूर
रायबरेली। जिले में 44 वांछित सात साल बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। मामला संज्ञान में आने पर एसपी ने न सिर्फ थानाध्यक्षोें को फटकार लगाई है, बल्कि जल्द उन्हें गिरफ्तार करके जेल भेजने के निर्देश दिए है। एसपी ने समस्त सीओ को अपने पर्यवेक्षण में वांछितों की धरपकड़ करने के निर्देश जारी किए हैं।
मौजूदा समय में जिले के विभिन्न थानों में हत्या, लूट, चोरी समेत कई आपराधिक मामलों के 44 वांछित फरार चल रहे हैं। वांछितों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जाता है, लेकिन इसमें महज खानापूरी की जाती है। यही वजह रही कि सात साल बाद भी ये वांछितों को थानेदार नहीं पकड़ पाए हैं। सदर कोतवाली में आठ, मिल एरिया में पांच, भदोखर में दो, महराजगंज में चार, बछरावां, हरचंदपुर, खीरों, गदागंज, डीह में एक-एक, लालगंज, सरेनी में दो-दो, गुरुबख्शगंज में चार, ऊंचाहार में पांच, सलोन में तीन, नसीराबाद थाने में चार वांछित हैं, जो फरार चल रहे हैं।
मामला जानकारी आने पर एसपी शिव हरी मीणा ने इसे गंभीरता से लिया और थानेदारों को खूब खरीखोटी सुनाई। एसपी ने कहा है कि सात साल के ऊपर वांछितों की संख्या अधिक है। संबंधित थाना प्रभारी स्वयं वांछितों की गिरफ्तारी के लिए कार्य करें। परिवारीजनों से उनके बारे में जानें और संभावित ठिकानों पर दबिश दें। सीओ यह कार्य अपनी निगरानी में कराएं। एसपी के निर्देश पर थानेदार सकते में आ गए हैं और वांछितों की धरपकड़ के लिए हाथ-पैर मारना शुरू कर दिया है।