{"_id":"596e586a4f1c1bae178b48f3","slug":"161500403818-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिपोर्ट राइटिंग में अनामिका ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिपोर्ट राइटिंग में अनामिका ने बाजी मारी
Updated Wed, 19 Jul 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिपोर्ट राइटिंग में अनामिका ने बाजी मारी
रोहनिया (रायबरेली)। एसजेएस पब्लिक स्कूल ऊंचाहार में मंगलवार को अंतर विद्यालयीय रिपोर्ट राइटिंग व समूह परिचर्चा हुई। इसमें बच्चों ने अपने बौद्धिक प्रतिभा को प्रदर्शित किया। विजेता छात्रों को मेडल प्रशस्ति पत्र दिया गया।
प्रतियोगिता की शुरुआत विद्यालय के प्रबंधक अनुज सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर की। उन्होंने प्रतियोगिता के नियम को बताया। बच्चों ने अपनी-अपनी बौद्धिक व तार्किक प्रतिभा को प्रदर्शित किया। ट्रेनर अंकिता सिंह के निर्देशन में बच्चों ने रिपोर्ट राइटिंग की। रिपोर्ट राइटिंग में ऊंचाहार की अनामिका को प्रथम, सलोन की शिक्षा को दूसरा व गौरीगंज की अपूर्वा को तीसरा स्थान मिला। समूह परिचर्चा में प्रतिभाग करने वाले कक्षा 7 वर्ग के बच्चों में गौरीगंज के मंतशा, समीर व विधान को पहला, ऊंचाहार की विभा, शिवांश, सेजल, राजकमल व हिमांशु को दूसरा, सलोन के रमेश एवं ओम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।वहीं कक्षा आठ वर्ग के छात्रों में गौरीगंज के अविरल, आयुष, मणि एवं विधि को प्रथम, ऊंचाहार की आकांक्षा, सुयश, साहिल को द्वितीय, सलोन व कटघर की शिवा, सुचिता, वैभव, शिवम व आर्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य हिना कौसर ने बच्चों को मेडल व प्रशस्ति पत्र दिया। प्रतियोगिता में एसजेएस स्कूल सलोन, कठगर, गौरीगंज के बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर सुरेंद्र व शिवराम आदि मौजूद रहे।