फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के बदई का पुरवा के पास हादसा

गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के बदई का पुरवा के पास हादसा

Thu, 13 Jul 2017 01:03 AM IST
Updated Thu, 13 Jul 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के बदई का पुरवा के पास हादसा
ट्रक में पीछे से भिड़ी रोडवेज बस, 35 घायल
विज्ञापन

रायबरेली-सतांव। गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में रायबरेली-कानपुर राजमार्ग पर बुधवार को तेज रफ्तार ट्रक को चालक ने अचानक रोक दिया। इससे पीछे से आ रही तेज रफ्तार रायबरेली डिपो की रोडवेज बस ट्रक से भिड़ गई। इससे बस पर सवार 35 लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चालक व परिचालक समेत 12 यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
रायबरेली डिपो की बस संख्या यूपी 33 टी 6676 33 सवारियां लेकर सरेनी से जिला मुख्यालय की तरफ जा रही थी। लालगंज से एक ट्रक भी जिला मुख्यालय जा रहा था। हाईवे पर बदई का पुरवा के पास अचानक चालक ने ब्रेक लगाकर ट्रक को रोक दिया। इससे पीछे आ रही रोडवेज की बस ट्रक से भिड़ गई। इससे बस के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि उस पर सवार सभी लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। गाड़ी पर सवार सभी लोगों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे से अफरातफरी रही। जिला अस्पताल में गंभीर रूप से घायल बस चालक नीरज (50) निवासी प्यारेपुर हरचंदपुर, परिचालक राममिलन (50) निवासी कठवारा हरचंदपुर के अलावा सतीश त्रिवेदी (22) निवासी मलकेगांव सरेनी, शत्रुघ्न सिंह (65) निवासी बेहटाकला लालगंज, जनक दुलारी (65) निवासी लक्ष्मनपुर जगतपुर, रिंकी (30) निवासी गोविंदपुर वलौली लालगंज, छिटाना (70) निवासी जनता बाजार, सुनीता देवी (31) निवासी चिकवामंडी, नीलेश तिवारी (32) निवासी आचार्य नगर लालगंज, अधिवक्ता संजय सिंह (28) निवासी सुरजूपुर सरेनी, श्यामजी वर्मा (45) निवासी रेलकोच फैक्ट्री लालगंज को भर्ती कर लिया गया। वहीं घायल अन्य यात्री उपचार कराकर अन्य वाहनों से अपने गतंव्य स्थान को चले गए। थानेदार मनोज सिंह का कहना है कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। ट्रक कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन


एआरएम ने घायलों का लिया हालचाल
हादसे की सूचना पर रायबरेली डिपो के एआरएम आरपी सिंह, स्टेशन अधीक्षक अशोक त्रिपाठी जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया। एआरएम ने बताया कि ट्रक चालक की लापरवाही की वजह से हादसा हुआ। उसने अचानक ब्रेक लगा दिया जिससे बस पीछे से आकर ट्रक में भिड़ गई। इस मामले में कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed