फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   इंतजार की घड़ियां खत्म, चांद के हुए दीदार, ईद आज

इंतजार की घड़ियां खत्म, चांद के हुए दीदार, ईद आज

Mon, 26 Jun 2017 12:04 AM IST
Updated Mon, 26 Jun 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
इंतजार की घड़ियां खत्म, चांद के हुए दीदार, ईद आज
इंतजार की घड़ियां खत्म, चांद के हुए दीदार, ईद आज
विज्ञापन

- शहर काजी ने किया ईद का एलान, मस्जिदों, ईदगाहों पर होगी नमाज
अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली। आखिरकार मुस्लिम भाइयों के बेसब्री का इंतजार खत्म हो गया। जिले में चांद के दीदार होते ही सोमवार को ईद का पर्व होने का एलान कर दिया गया। ईद का ऐलान होते ही बड़े, बुजुर्ग और बच्चे, महिलाएं, सभी में खुशी का माहौल छा गया। सभी ने एक-दूसरे को ईद की बर्धाई दी। शहर और देहात क्षेत्र की मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा की जाएगी। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए।
एक माह रोजा रखने के बाद सुबह से ही मुस्लिमों को ईद के त्योहार का बेसब्री से इंतजार था। बस देरी थी तो चांद निकलने की। रविवार शाम पांच बजे ही चांद के दीदार के लिए बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग और बड़े घर के छतों पर चढ़े नजर आए। सभी की निगाहें आसमान पर लगी थी। हर किसी को बदली में चांद खोजने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। आखिर देर शाम सभी को चांद के दीदार हो गए। चांद देखते ही सभी खुशी से झूम उठे। एक दूसरे को ईद की बधाई दी। शहर के मुस्लिम मोहल्लों में चांद देखने के बाद चहल-पहल और बढ़ गई। किला बाजार, कहारों का अड्डा समेत अन्य मोहल्लों में रौनक सी दिखी।
विज्ञापन

ईद का चांद देखने के बाद तस्दीक करते हुए शहर काजी मुफ्ती महमूद अख्तर मिस्बाही ने एलान करते हुए कहा कि माह-ए-शव्वाल का चांद हो गया है। ईदगाह से लेकर मस्जिदों तक में अपने पूर्व निर्धारित समय पर ईद की नमाज होगी। खिदमत-ए-खल्क सोसाइटी के कार्यालय में शहर काजी ने यह एलान करते हुए सभी को ईद की मुबारकबाद दी। कहा कि शांति, सदभाव और सौहार्द, भाईचारे के साथ त्योहार की खुशियां सबको बांटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
नमाज के दौरान इस रूट पर आवागमन बंद
यातायात निरीक्षक अरविंद पांडेय ने बताया कि नमाज पढ़ने के लिए डबल क्रॉसिंग स्थित ईदगाह पर सबसे अधिक भीड़ जुटती है। इसलिए सोमवार को नमाज के दौरान घंटाघर से रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग पर वाहनों का आवागमन ठप रहेगा। इसी तरह जहानाबाद चौकी से शहर के अंदर वाहनों को प्रवेश नहीं होने दिया जाएगा। नमाज के बाद आवागमन शुरू हो जाएगा।
इनसेट
ईद पर कहां पर कितने समय होगी नमाज
मस्जिद समय
ईदगाह डबल फाटक 9.30 बजे
ईदगाह अमावां 9.30 बजे
मदरसा महबूबिया 8.00 बजे
बुखारी शाह 8.15 बजे
गौसिया मस्जिद 8.30 बजे
अनवर नगर मस्जिद 8.30 बजे
सदरिया मस्जिद 8.30 बजे
जामा मस्जिद अहले हदीस 8.30 बजे
बारादरी टाऊन हाल 8.45 बजे
शकूर शाह राजघाट 9.00 बजे
सुनहरी मस्जिद तेलियाकोट 9.00 बजे
जामा मस्जिद खिन्नी तल्ला 9.00 बजे
हबीब खां मस्जिद 9.00 बजे
नया पुरवा मस्जिद 9.00 बजे
चकभीखमपुर मस्जिद 9.00 बजे
ईदगाह खपरमलंग 9.30 बजे
शिया कौमी मस्जिद 9.45 बजे
जामा मस्जिद बड़ा घोसियाना 10.00 बजे
दायरे की मस्जिद 10.00 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed