फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   डीएम एसपी से वार्ता के बाद काम पर लौटे कर्मचारी

डीएम एसपी से वार्ता के बाद काम पर लौटे कर्मचारी

Wed, 14 Jun 2017 02:48 AM IST
Updated Wed, 14 Jun 2017 02:48 AM IST
विज्ञापन
डीएम एसपी से वार्ता के बाद काम पर लौटे कर्मचारी
डीएम-एसपी से वार्ता के बाद काम पर लौटे कर्मचारी
विज्ञापन

- जांच करने नहीं पहुंची पुलिस, गुस्सा है बरकरार
- 24 घंटे में कार्रवाई नहीं, तो फिर कार्य बहिष्कार
अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली। पावर कॉर्पोरेशन टेस्ट डिवीजन के अधिशासी अभियंता पर हमला से आक्रोशित कर्मचारियों ने डीएम और एसपी से वार्ता करने के बाद मंगलवार को काम काज तो शुरू कर दिया है, लेेकिन अभी सभी ने जबरदस्त नाराजगी है। कर्मचारियों का कहना है कि यदि पुलिस प्रशासन मामले में कोई कार्रवाई नहीं करता है तो 24 घंटे के बाद फिर कार्य बहिष्कार किया जाएगा।
टेस्ट डिवीजन के अधिशासी अभियंता घनश्याम पर बाइक सवार लोगों ने हमला कर दिया था। विभागीय के कर्मचारियों ने टेस्ट डिवीजन में ठेकेदारों पर आशंका जताई है। कहा कि ठेकेदार मीटर बदलने में मनमानी करते हैं। एक्सईएन कई मामलों में ठेकेदारों से जवाब तलब भी किया था। इतना ही नहीं कुछ ठेकेदारों को काम देना बंद कर दिया या फिर कम काम दिया जाने लगा। इससे ठेकेदारों में नाराजगी रही। कई बार एक्सईएन से झड़प भी हुई है। कर्मचारियों ने आशंका जताई है कि शायद इसी नाराजगी से एक्सईएन पर हमला किया गया है।
विज्ञापन

कर्मचारियों का कहना है कि यदि इन सब मामलों की जांच पुलिस करें तो आरोपी जल्द हाथ लग सकते हैं, लेकिन अब तक पुलिस जांच करने ही नहीं आई है। सहायक अभियंता प्रगति अजय, धीरज कुमार, संजीत कुमार द्विवेदी, अवर अभियंता विजय कुमार श्रीवास्तव आदि ने कहा कि डीएम, एसपी से वार्ता के बाद कामकाज शुरू कर दिया गया है। यदि 24 घंटे में मामले में कोई कार्रवाई नहीं होती है तो मामले तो कार्य बहिष्कार शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed