{"_id":"593edb2a1126f4156b8b459c","slug":"161497291562-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पावर कॉर्पोरेशन के अधिशासी अभियंता पर हमले का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पावर कॉर्पोरेशन के अधिशासी अभियंता पर हमले का मामला
Updated Mon, 12 Jun 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेस्ट डिवीजन के दफ्तर में डाला ताला, कार्य बहिष्कार
- पावर कॉर्पोरेशन के अधिशासी अभियंता पर हमले का मामला
धरना देकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी
अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली। पावर कॉर्पोरेशन टेस्ट डिवीजन के अधिशासी अभियंता पर हुए हमले से कर्मचारियों में खासी नाराजगी है। पुलिस की ढिलाई से नाराज कर्मचारियाें ने सोमवार को टेस्ट डिवीजन के दफ्तर में ताला डाल कर न सिर्फ कार्य बहिष्कार किया, बल्कि सिविल लाइंस स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय के सामने धरना दिया।
इस दौरान अभियंताओं और कर्मचारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। अधीक्षण अभियंता पंकज कुमार, रामबुझारत और एक्सईएन अशोक कुमार, पीके सिंह ने समझा बुझाकर शांत कराया। कहा कि मामले में डीएम और एसपी से वार्ता की जाएगी। टेस्ट डिवीजन के अधिशासी अभियंता घनश्याम के ऊपर शुक्रवार को बाइक सवार दो लोगों ने उस समय हमला बोल दिया था, जब वह दफ्तर से निकलकर वह घर जा रहे थे। मामले की रिपोर्ट शहर कोतवाली में दर्ज कराई गई थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
इससे नाराज टेस्ट डिवीजन के कर्मचारियों ने कार्यालय का ताला बंद करके कार्य बहिष्कार कर दिया। कहा कि घटना के तीन दिन बीत गए, लेकिन अभी तक पुलिस जांच करने भी नहीं आई है। सहायक अभियंता प्रगति अजय, धीरज कुमार, संजीत कुमार द्विवेदी अवर अभियंता विजय कुमार श्रीवास्तव आदि ने मामले में दोषियों पर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।