{"_id":"5d02abebbdec226db5474dcd","slug":"156045616018-raibaraily-news139","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव खर्च का अंतिम ब्योरा तैयार करने के दिए टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव खर्च का अंतिम ब्योरा तैयार करने के दिए टिप्स
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव खर्च का अंतिम ब्योरा तैयार करने के दिए टिप्स
रायबरेली। लोकसभा चुनाव में भाग्य आजमाने वाले प्रत्याशियों को 20 जून तक खर्च का पूरा ब्योरा देने के आदेश दिए गए हैं। इसके लिए गुरुवार को बचत भवन में प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ।
प्रत्याशियों व उनके प्रतिनिधियों को चुनाव में खर्च का अंतिम ब्योरा तैयार करने के बारे में जानकारी दी गई। डीएम नेहा शर्मा ने सभी को समय से खर्च का पूरा ब्योरा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि लेखा समाधान बैठक 18 जून को बचत भवन में आयोजित की जाएगी। जिसमें संपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान प्रत्याशियों द्वारा प्रस्तुत व्यय लेखा एवं लेखा दल द्वारा साक्ष्यों के आधार पर रजिस्टर में अंकित व्यय का मिलान कराया जाएगा।
विज्ञापन
व्यय का ब्योरा तैयार करने में किसी भी प्रकार की समस्या हो तो 18 जून से 20 जून के बीच बचत भवन में समस्या को दूर कराया जा सकता है।
प्रत्याशियों को 20 जून तक हरहाल में खर्च का ब्योरा समिति के सामने प्रस्तुत करना होगा। मुख्य कोषाधिकारी जितेंद्र सिंह सहित अधिकारी और विभिन्न राजनैतिक पार्टियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।