फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   पालीथिन के नाम पर हो रहा व्यापारियों का उत्पीडन-बग्गा

पालीथिन के नाम पर हो रहा व्यापारियों का उत्पीडन-बग्गा

Fri, 14 Jun 2019 02:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
पालीथिन के नाम पर हो रहा व्यापारियों का उत्पीडन-बग्गा
पॉलीथिन के नाम पर हो रहा व्यापारियों का उत्पीड़न : बग्गा
विज्ञापन

रायबरेली। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल का प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को प्रांतीय उपाध्यक्ष बसंत सिंह बग्गा के नेतृत्व में जिलाधिकारी नेहा शर्मा से मिला और ज्ञापन देकर पॉलीथिन के नाम पर किए जा रहे उत्पीड़न से अवगत कराया।

प्रांतीय उपाध्यक्ष ने कहा कि पॉलीथिन का प्रयोग बंद करने के लिए उठाए गए कदम का सभी व्यापारी स्वागत करते हैं। इसमें सभी व्यापारी पूरा सहयोग कर रहे हैं। इसके बावजूद व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है।
विज्ञापन


प्रांतीय संगठन मंत्री मुकेश रस्तोगी ने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न कतई न किया जाए। जिस तरह मनमाफिक जुर्माना लगाया जा रहा है, वह ठीक नहीं है। जुर्माने की राशि को कम से कम किया जाए। व्यापारियों को एक सप्ताह का समय दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि पॉलीथिन पर रोक लगाना ही है तो सबसे पहले उन फैक्ट्रियों में छापेमारी करके माल जब्त किया जाए, जहाँ से सारा माल बाजार में आता है। छोटे दुकानदारों पर कार्रवाई करके सिर्फ उत्पीड़न किया जा रहा है।

सदर महामंत्री सुरेश यादव एवं युवा अध्यक्ष सत्यांशु दुबे ने कहा कि व्यापारी वचनबद्ध है कि अपने-अपने प्रतिष्ठानों में पॉलीथिन का प्रयोग नहीं करेगा, किंतु यदि व्यापारियों का उत्पीड़न हुआ तो इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


इस अवसर पर विवेक शर्मा, राजेश वर्मा, अनुज त्रिवेदी, जितेंद्र मौर्या, मो. इस्माइल, संतोष सिंह, रमेश शुक्ला, रोहित सोनी, दीपेंद्र रस्तोगी, शिवम गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed