फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   नलकूप की मोटर जली, 400 बीघे खेतों की सिंचाई ठप, भड़के किसान

नलकूप की मोटर जली, 400 बीघे खेतों की सिंचाई ठप, भड़के किसान

Fri, 14 Jun 2019 02:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
नलकूप की मोटर जली, 400 बीघे खेतों की सिंचाई ठप, भड़के किसान
नलकूप की मोटर फुंकने से 400 बीघे खेतों की सिंचाई ठप
विज्ञापन

रायबरेली। जगतपुर ब्लॉक के सिंघापुर भटौली गांव में राजकीय नलकूप की मोटर फुंकने के बाद करीब 400 बीघे खेतों की सिंचाई ठप हो गई है। नहर की सुविधा न होने और नलकूप के खराब होने से धान की नर्सरी, मेंथा, उरद, मूंग व पशुओं के चारे आदि की फसलें सूख रही हैं।

लगातार प्रयास करने के बाद भी अफसर सुन नहीं रहे हैं। गुरुवार को किसानों ने नलकूप के पास पहुंचकर जमकर प्रदर्शन करके ठीक कराने की मांग की।

आरोप लगाया कि 15 दिन पहले मोटर बदलने के लिए काम शुरू किया गया, लेकिन अब तक नलकूप की मोटर नहीं बदली गई है। ऐसा लगता है कि फसलें बर्बाद होने के बाद ही मोटर बदली जाएगी।
विज्ञापन


जगतपुर ब्लॉक के सिंघापुर भटौली व आसपास के गांवों में सिंचाई के लिए नहरों की व्यवस्था नहीं है। सिंचाई के लिए राजकीय नलकूप लगाया गया था। गांव के प्रधान देशराज साहू का कहना है कि यह नलकूप पिछले पांच साल से ठीक सेे काम नहीं कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोटर जलने के बाद तो सिंचाई की व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई। इसके लिए कई बार अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन किसानों की सुविधा के लिए अधिकारी गंभीर नहीं हो रहे हैं। बदलने के लिए मोटर भी खोल ली गई, लेकिन अब तक उसे भी नहीं बदला गया है।

इससे करीब चार सौ बीघे की फसलों की सिंचाई प्रभावित हो रही है। गुस्साए ग्रामीण शिव बहादुर, छोटेलाल, ननकऊ, हीरालाल, जगदीश, रामदेव, अनारकली, तारावती, प्रेमचंद्र, अमरेश कुमार, हरीलाल, मोतीलाल आदि ने प्रदर्शन करके सिंचाई की व्यवस्था की मांग की।

बाद में प्रधान के पास पहुंचकर शिकायत करते हुए डीएम से इसकी शिकायत करने की चेतावनी दी। ग्रामीणों ने कहा कि सिंचाई की व्यवस्था नहीं की गई तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा।


राजकीय नलकूप के अधिशासी अभियंता जितेंद्र कुमार ने बताया कि जगतपुर ब्लॉक के सिंघापुर के नलकूप की मोटर जल गई है। उसे बदलने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही मोटर बदली जाएगी। किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए परेशान नहीं होना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed