फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   नौ दुकानदारों पर

नौ दुकानदारों पर

Fri, 14 Jun 2019 02:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
नौ दुकानदारों पर
नौ दुकानदारों पर 82 हजार जुर्माना, एक क्विंटल पॉलीथिन जब्त
विज्ञापन

रायबरेली। प्रतिबंधित पॉलीथिन पर पाबंदी के लिए गुरुवार को भी सिटी मजिस्ट्रेट जयचंद पांडेय व नगर पालिका के टैक्स इंस्पेक्टर श्रीप्रकाश पटेल की टीम ने शहर में छापेमारी करके नौ दुकानदारों पर 82 हजार रुपये का जुर्माना किया।

करीब एक क्विंटल पॉलीथिन जब्त की। इससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया। दुकानदारों को दोबारा प्रतिबंधित पॉलीथिन न रखने की चेतावनी भी दी गई।

शासन के निर्देश पर पॉलीथिन के प्रयोग पर प्रतिबंध लगाने के लिए अभियान शुरू किया गया है। टीम ने मिलन सिनेमा रोड स्थित गोपाल होटल में छापा मारकर पॉलीथिन जब्त करके संचालक जगत नारायण से 10 हजार रुपये जुर्माना जमा कराया।
विज्ञापन


कोतवाली रोड स्थित अजय गुप्ता की दुकान पर प्रतिबंधित पॉलीथिन मिलने पर 10 हजार रुपये जुर्माना वसूली किया गया। सब्जी मंडी रोड पर भारी मात्रा में पॉलीथिन मिलने पर कमलेश कुमार से 25 हजार रुपये वसूले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौर्या जूस कार्नर से 25 हजार और गल्लामंडी के सामने स्थित यादव होटल से पांच हजार वसूले गए। इसके अलावा मधुबन रोड पर रंजीव से पांच सौ, मुरलीलाल बेलीगंज से एक हजार, गणेश रेस्टोरेंट से पांच हजार और डिग्री कॉलेज स्थित एक जूस कार्नर से एक हजार रुपये वसूले।


सभी दुकानों से करीब एक क्विंटल प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त भी कर ली गई और दोबारा ऐसी पॉलीथिन का प्रयोग न करने की चेतावनी भी दी। टीम में प्रशांत सिंह, बृजेश त्रिवेदी, बीरेंद्श यादव आदि शामिल रहे।

सिटी मजिस्ट्रेट जयचंद पांडेय ने बताया कि अभियान को लगातार जारी रखा जाएगा। लोग आदेशों का अनुपालन नहीं करेंगे, तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed