{"_id":"5d014cf4bdec22076100da31","slug":"156036631415-raibaraily-news145","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीघापुर में सबवे निर्माण से ट्रैफिक ब्लाक, चार ट्रेनें रद्द, एक डायवर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीघापुर में सबवे निर्माण से ट्रैफिक ब्लाक, चार ट्रेनें रद्द, एक डायवर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीघापुर में सब-वे निर्माण से ट्रैफिक ब्लॉक, चार ट्रेनें रद्द, एक डायवर्ट
रायबरेली। ऊंचाहार-उन्नाव रेल खंड में बीघापुर के निकट सब-वे निर्माण के लिए बुधवार को सात घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया। इससे इस रूट से गुजरने वाली चार ट्रेनें जहां निरस्त रहीं, एक ट्रेन को डायवर्ट करके चलाया गया। इस वजह से रायबरेली जिले के ऊंचाहार से रघुराज सिंह स्टेशनों के बीच से सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी हुई।
ऊंचाहार-उन्नाव रेल खंड पर बीघापुर के निकट गेट संख्या 109-सी पर सब-वे का निर्माण कराया जा रहा है। इसके लिए सुबह 6 बजे से दोपहर 1 बजे तक ट्रैफिक ब्लॉक लिया। इस कारण से प्रयाग से कानपुर को जाने वाली गाड़ी इंटरसिटी एक्सप्रेस, कानपुर से प्रयाग लौटने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस, रायबरेली से कानपुर जाने वाली पैसेंजर और कानपुर से रायबरेली लौटने वाली पैसेंजर को निरस्त कर दिया गया।
गाड़ी संख्या 54211 रायबरेली-कानपुर पैसेंजर गुरुवार को भी निरस्त रहेगी। रायबरेली से कानपुर जाने वाली गाड़ी संख्या 54153 पैसेंजर को भी निरस्त किया जाना था, लेकिन ऐन वक्त पर इसे चला दिया गया। चंडीगढ़ से प्रयाग को जाने वाली गाड़ी संख्या 14218 ऊंचाहार एक्सप्रेस को डायवर्ट किया गया।
विज्ञापन
इस गाड़ी उन्नाव से लालगंज-डलमऊ होते हुए ऊंचाहार जाने के बजाए उन्नाव से लखनऊ-रायबरेली होते हुए ऊंचाहार चलाया गया। यह गाड़ी बुधवार को दोपहर 12.37 बजे रायबरेली से होकर निकली। ट्रेनों के प्रभावित होने से रायबरेली जिले में पड़ने वाले स्टेशनों ऊंचाहार, डलमऊ, लालगंज, रघुराज सिंह तथा कई हाल्टों से सफर करने वाले यात्रियों को काफी दुश्वारी का सामना करना पड़ा।
स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि बीघापुर में सात घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक होने से कई गाड़ियां प्रभावित रहीं। लखनऊ-फैजाबाद-वाराणसी रेल मार्ग पर नॉन-इंटरलॉकिंग के चलते ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा। इस वजह से इस रूट की ज्यादातर गाड़ियां निरस्त कर दी गई हैं, जबकि महत्वपूर्ण गाड़ियों को दूसरे मार्गों से होकर चलाया जा रहा है।
इसी कड़ी में चार गाड़ियां रायबरेली से होकर चलाए जाने का फैसला लिया गया है। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि धनबाद से फीरोजपुर को जाने वाली गाड़ी संख्या 13307 गंगासुतलज एक्सप्रेस और फीरोजपुर से धनबाद को जाने वाली गाड़ी संख्या 13308 गंगासुतलज एक्सप्रेस 15, 16,17 जून को प्रतापगढ़-रायबरेली होकर चलाई जाएगी।
इसी तरह टाटा नगर से अमृतसर जाने वाली गाड़ी संख्या 18103 जलियावाला बाग एक्सप्रेस तथा गुवाहाटी से ओखा जाने वाली गाड़ी संख्या 15636 द्वारका एक्सप्रेस 17 जून को रायबरेली-प्रतापगढ़ होकर चलेगी। ये सभी गाड़ियां फैजाबाद होकर चलाई जाती हैं, लेकिन ट्रैफिक ब्लॉक होने के कारण इन्हें डायवर्ट करके चलाया जाएगा।