{"_id":"5d014cedbdec220758762bd0","slug":"156036630717-raibaraily-news17","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलकर्मियों के आवासों की बदहाली की समस्या उठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलकर्मियों के आवासों की बदहाली की समस्या उठाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल कर्मियों के आवासों की बदहाली की समस्या उठाई
रायबरेली। उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन ने रेलवे कर्मचारियों के आवासों की बदहाली की समस्या को उठाया है। रेलवे आवास समेत कई अन्य समस्याओं को लेकर यूनियन के पदाधिकारियों ने विभाग के सहायक मंडल अभियंता (एडीईएन) वेदांत सहाय से मुलाकात की और समस्याओं के निस्तारण की मांग की।
उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन की इंजीनियरिंग शाखा के अध्यक्ष लहरू बड़ाइक तथा मंत्री महेश कुमार ने सहायक मंडल अभियंता को रेलवे आवास की बदहाली के बारे में अवगत कराया और इन आवासों की मरम्मत कराने की पुरजोर वकालत की। उन्होंने अस्पताल में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त कराने की भी मांग की।
इस दौरान रेलवे कर्मचारियों की पदोन्नति एवं वरिष्ठता सूची में गड़बड़ी का मुद्दा गूंजा तथा दफ्तरों में अनाधिकृत लोगों के जमावड़े की शिकायत की गई। एडीईएन से वार्ता के दौरान यूनियन की ओर से सत्येंद्र नाथ तिवारी, शिवशंकर सिंह, सुनील कुमार, लवकुश सोनकरज भी मौजूद रहे।