फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   विभागों को संचारी रोग नियंत्रण का माइक्रोप्लान देने के आदेश

विभागों को संचारी रोग नियंत्रण का माइक्रोप्लान देने के आदेश

Thu, 13 Jun 2019 12:50 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
विभागों को संचारी रोग नियंत्रण का माइक्रोप्लान देने के आदेश
विभागों को संचारी रोग नियंत्रण का माइक्रो प्लान देने के आदेश
विज्ञापन

रायबरेली। संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए बुधवार को बचत भवन में तैयारियों को लेकर बैठक हुई। 15 जून तक सभी सीएचसी अधीक्षकों को माइक्रोप्लान तैयार करके उपलब्ध कराने के आदेश दिए गए।

प्रभारी सीएमओ डॉ. एसके चक ने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण माह 01 जुलाई से 31 जुलाई तक मनाया जाएगा। सभी विभागों को संयुक्त रूप से आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य कराना है। जिसमें स्वास्थ्य विभाग नोडल विभाग के रूप में कार्य करेगा।
विज्ञापन


जिले के सभी ग्रामों में जलभराव के स्थानों पर लार्वा रोधी रसायन का नियमित छिड़काव किया जाएगा। जागरूकता के लिए प्रभात फेरियां निकाली जाएंगी।

सीडीओ राकेश कुमार ने कहा कि संचारी रोगों के बढ़ने का सीजन आने वाला है। पहले से ही इससे निपटने के लिए तैयारियों को पूरा कर लिया जाए। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत राज अधिकारी द्वारा गांवों में नालियों आदि की सफाई का काम पूरा कराया जाए। नालियों में गंदा पानी न भरने से ही मच्छर कम होंगे। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, पशु पालन विभाग सहित अन्य विभागों को समय से काम पूरा कराने के आदेश दिए।

शहर के सभी वार्डों में रोस्टर अनुसार नियमित फागिंग व नालियों में लार्वा रोधी रसायन का छिड़काव कराने के निर्देश दिए गए। संचारी रोग कार्यक्रम से जुड़े संबंधित विभागों को 15 जून तक माइक्रो प्लान तैयार करके उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।


जिससे समय से जिले के लोगों को संचारी रोगों से बचाया जा सके। इस मौके पर एसीएमओ डॉ. नागेंद्र प्रसाद, डॉ. कृष्णा सोनकर, डॉ. एम नारायण, अंजली सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed