फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   बिना गठबंधन के यूपी में 2022 में विस चुनाव लडने का ऐलान-AMBEDKAR NAGAR

बिना गठबंधन के यूपी में 2022 में विस चुनाव लडने का ऐलान-AMBEDKAR NAGAR

Thu, 13 Jun 2019 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
बिना गठबंधन के यूपी में 2022 में विस चुनाव लडने का ऐलान-AMBEDKAR NAGAR
बिना गठबंधन के यूपी में 2022 विस चुनाव लड़ने का एलान
विज्ञापन

रायबरेली। लोकसभा चुनाव में मिली करारी शिकस्त के बाद कांग्रेस आने वाले चुनावों में मजबूती के साथ उतरने की कवायद शुरू कर दी है। इसी सिलसिले में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा गांधी ने बुधवार को भुएमऊ गेस्ट हाउस में 40 जिलों के हारे पार्टी प्रत्याशियों और जिलाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक करके न सिर्फ हार के कारणों को जानने की कोशिश की, बल्कि यूपी में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव बिना गठबंधन के ही लड़ने का एलान भी किया।

उन्होंने सभी की हौसला आफजाई की और लोकसभा चुनाव में मिली हार को भूलकर नए सिरे से पार्टी को ताकतवर बनाने में जुटने का आह्वान भी किया। समीक्षा बैठक में हार की वजह पर जल्द फैसला लेने के संकेत भी दिए।
विज्ञापन


कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा को लोकसभा चुनाव में पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया था। बावजूद इसके लोकसभा चुनाव में पार्टी यूपी मे बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दिवसीय दौैरे पर यहां पहुंची प्रियंका ने भुएमऊ गेस्ट हाउस में हार के कारणों की समीक्षा की। इसमें पूर्वी उत्तर प्रदेश के करीब 40 जिलों बहराइच, सुल्तानपुर, उन्नाव, भदोही, मिर्जापुर आदि जिलों के पार्टी के हारे प्रत्याशी और जिलाध्यक्षों ने भाग लिया।

सुल्तानपुर से पार्टी के प्रत्याशी रहे डॉ. संजय सिंह, उन्नाव से अनु टंडन और बहराइच की प्रत्याशी रही सावित्री बाई फुले समेत अन्य प्रत्याशियों ने बारी-बारी से हार की वजह प्रियंका के सामने रखी। उन्होंने पूछा कि क्या संगठन का साथ नहीं मिला।

जनता ने कांग्रेस के बजाय भाजपा का सपोर्ट क्यों किया। क्या मुद्दे रहे। मायावती और अखिलेश यादव के गठबंधन से पार्टी पर क्या फर्क पड़ा। सभी ने इन मुद्दों पर अपनी बात भी रखी।

प्रियंका ने यह कहते हुए सभी की हौसला आफजाई की कि अब सब हार से निराश न हों। आने वाले चुनावों की तैयारी करें। खासकर यूपी में 2022 में होने वाले चुनाव के लिए तैयारी अभी से शुरू करें। उन्होंने यूपी का आगामी विस चुनाव बिना गठबंधन के लड़ने के ही संकेत दिए।

हारे प्रत्याशियों और जिलाध्यक्षों की समीक्षा बैठक के दौरान सांसद सोनिया गांधी भी मौजूद रहीं। उन्होंने प्रत्याशियों और जिलाध्यक्षों की ओर से हार की बताई गई वजह को सुना।


प्रियंका ने जो भी कुछ कहा, उस पर हां में हां मिलाई। इस दौरान सोनिया ने सभी से नये सिरे से पार्टी की खोई जमीन को मजबूत करने का आह्वान भी किया।


सुल्तानपुर के कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी रहे डॉ. संजय सिंह ने मीडिया से बातचीत में बताया कि हम सबने चुनाव में आई दुश्वारियों और अनुभवों को पार्टी नेतृत्व को बताया है। नेतृत्व ने उसे बड़ी गंभीरता से लिया है।

आने वाले समय में सबकी राय है कि गठबंधन नहीं होना चाहिए। यूपी में 2022 में होने वाले चुनाव में हम सरकार बनाएंगे, ऐसा हम सबका आत्मविश्वास है।

लोकसभा चुनाव में हार के क्या कारण रहे, इस पर संजय सिंह ने कहा कि यह हम बाद में बताएंगे, जब सब तय हो जाएगा कि हम क्या करने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed