{"_id":"5d014987bdec22072c333aa3","slug":"156036543719-raibaraily-news170","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पंचायत सलोन का चारों तरफ होगा एक किलोमीटर विस्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पंचायत सलोन का चारों तरफ होगा एक किलोमीटर विस्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पंचायत सलोन का चारों तरफ होगा एक किलोमीटर विस्तार
रायबरेली। कई बार स्थगित होने के बाद आखिरकार नगर पंचायत बोर्ड की बुधवार को बैठक हो ही गई। नगर पंचायत अध्यक्ष मो. अशफाक की अध्यक्षता में हुई बैठक में नगर पंचायत के क्षेत्र के विस्तार पर प्रस्ताव पास किया गया। नगर पंचायत का सीमा विस्तार के बाद लगभग एक किलोमीटर चारों तरफ दायरा बढ़ जाएगा। जिसमें करीब दो हजार मतदाताओं के साथ दस हजार लोगों को नगर पंचायत की सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
अधिशासी अधिकारी लालजी ने बताया कि नगर के प्रत्येक वार्डों में दो किलोमीटर सड़क निर्माण, प्रकाश, सफाई व पानी की व्यवस्थाओं पर पूर्ण सहमति से प्रस्ताव पास हुआ है। उन्होंने बताया कि नगर में विस्तार का सीमांकन परशदेपुर रोड पर दो मजार के पास तक, प्रतापगढ़ रोड पर ब्लॉक कार्यालय के समीप तक, मानिकपुर रोड पर छोटी नहर के पहले तक, ऊंचाहार रोड पर आशियाना नगर तक, जगतपुर रोड पर चौधरी पेट्रोल पंप तक तथा रायबरेली रोड पर महेंद्रा कोल्ड स्टोर तक नगर के सीमा विस्तार का प्रस्ताव पास हुआ है। इस मौके पर सभासद बीडी रजनीश, मो. अफसर, गुड़िया, अशफाक, नसरीन अख्तर, मो. हमीद, मो. इलियास आदि मौजूद रहे।