फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   बूंदाबांदी के साथ ही चली हवा, गर्मी से मिली राहत

बूंदाबांदी के साथ ही चली हवा, गर्मी से मिली राहत

Thu, 13 Jun 2019 12:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
बूंदाबांदी के साथ ही चली हवा, गर्मी से मिली राहत
बूंदाबांदी के साथ ही चली हवा, गर्मी से मिली राहत
विज्ञापन

रायबरेली। जिले में मंगलवार रात बूंदाबांदी के साथ हवा चली। अचानक बदले मौसम के इस मिजाज से लोगों को गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली। दिन में भी बदली छाई रही।

बीच-बीच में उमड़-घुमड़कर काले बादल आए, लेकिन बाद में छंट गए। अब मौसम विभाग ने सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हल्की बारिश की आशंका जताई है।

इधर, बेतहाशा गर्मी के सितम से लोग बेहाल हैं। सुबह से ही चटकती धूप और उमस भरी गर्मी से हर कोई परेशान दिख रहा था। रात में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया।

देखते ही देखते आसमान में काले बादल छा गए और बूंदाबांदी होने लगी। शहर के साथ ही ऊंचाहार, जगतपुर, डलमऊ, सलोन, सरेनी आदि क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी और हवा चली।
विज्ञापन


हालांकि कुछ देर बाद बूंदाबांदी तो बंद हो गई, लेकिन मौसम का मिजाज बिल्कुल बदल गया। बुधवार सुबह भी हवा चली और बदली छाई रही। इससे लोगों को गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को आंधी के बाद छाए बादलों से दिन का तापमान 4.5 डिग्री लुढ़ककर 36 डिग्री पहुंच गया, जो सामान्य से 1.8 डिग्री कम रहा। वहीं, 8.7 किमी. प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही पुरवा हवा की वजह से रात का तापमान 29 पहुंच गया, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक रहा।

अब, मौसम विभाग ने भीषण गर्मी से राहत मिलने की आशंका जताई है। नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार उत्तर भारत में बना पश्चिमी विक्षोभ पूर्व की ओर बढ़ रहा है और एक नया पश्चिमी विक्षोभ इसकी जगह लेने को तैयार हैं।


एक ट्रफ रेखा सिस्टम से पूर्वोत्तर भारत तक जा रही है। जिसके चलते कुछ जगह बारिश और गरज बौछारें संभव है। अगले चौबीस घंटे में कुछ इलाकों में हल्की बरसात हो सकती है, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed