{"_id":"5d014977bdec22078b294986","slug":"1560365421515-raibaraily-news134","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनिया समेत 15 प्रत्याशियों को चुनाव में खर्च का ब्योरा देने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनिया समेत 15 प्रत्याशियों को चुनाव में खर्च का ब्योरा देने के आदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनिया समेत 15 प्रत्याशियों को चुनाव खर्च का ब्योरा देने के आदेश
रायबरेली। लोकसभा चुनाव में इस बार मैदान में उतरे प्रत्याशियों को चुनाव में खर्च का अंतिम ब्योरा देने के आदेश दिए गए हैं। डीएम नेहा शर्मा ने सांसद सोनिया गांधी समेत सभी 15 प्रत्याशियों को यह ब्योरा 20 जून तक हरहाल में उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है।
इस संबंध में प्रत्याशियों को पत्र भी जारी कर दिया है। 13 जून को चुनाव में खर्च के अंतिम ब्योरे को तैयार कराने के लिए बचत भवन में प्रशिक्षण भी रखा गया है, जिसमें सभी प्रत्याशियों या उनके प्रतिनिधियों को शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं।
लोकसभा चुनाव में 6 मई को मतदान हुआ था। इस बार प्रत्याशियों को चुनाव के दौरान 70-70 लाख रुपये तक खर्च करके की छूट दी गई थी।सभी प्रत्याशियों ने 5 मई से पहले चुनाव में हुए खर्च का ब्योरा दिया था।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में 05 मई तक चुनाव में सबसे अधिक 24,88,186 रुपये कांग्रेस प्रत्याशी सोनिया गांधी ने खर्च किए थे। भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह 23,31,140 रुपये खर्च किए।
अब डीएम ने 20 जून तक चुनाव में खर्च का अंतिम ब्योरा प्रत्याशियों को देने के निर्देेश दिए हैं। इसके लिए 13 जून को बचत भवन में प्रशिक्षण होगा। 18 जून से 20 जून के बीच सभी प्रत्याशियों को खर्च का अंतिम ब्योरा देना है।
समय से खर्च का ब्योरा न देने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। वरिष्ठ कोषाधिकारी जितेंद्र सिंह प्रत्याशियों से 05 मई को चुनाव में खर्च की रिपोर्ट ली गई थी।
मतगणना होने के बाद अंतिम रिपोर्ट मांगी गई है। सभी प्रत्याशियों को 20 जून तक खर्च का अंतिम ब्योरा देना है। इस संबंध में डीएम की ओर से पत्र भी जारी कर दिया गया है।