फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   सता पर काबिज होने के लिए भुलाई जा रही सभी मर्यादाएं-सोनिया

सता पर काबिज होने के लिए भुलाई जा रही सभी मर्यादाएं-सोनिया

Thu, 13 Jun 2019 12:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
सता पर काबिज होने के लिए भुलाई जा रही सभी मर्यादाएं-सोनिया
सत्ता के लिए भुलाई जा रहीं सभी मर्यादाएं : सोनिया
विज्ञापन

रायबरेली। आभार समारोह में सांसद सोनिया गांधी ने कहा कि मैं रायबरेली के अपने सभी मतदाताओं, बहन-भाइयों का आभार व्यक्त करती हूं, जिन्होंने मुझे पूरे विश्वास के साथ एक बार फिर लोकसभा के लिए अपना प्रतिनिधि चुना।

मैं आपको भरोसा दिलाती हूं कि रायबरेली के एक-एक नागरिक के लिए पहले की तरह बिना भेदभाव के काम करूंगी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सबसे ऊंचा दर्जा मतदाता का होता है।
विज्ञापन


मतदाता की राय का सम्मान होना चाहिए। लेकिन इस बार के चुनाव में मतदाताओं को भड़काने के लिए हर तरह के प्रपंच रचे गए। जो हुआ वह कितना नैतिक था और कितना नहीं, यह सब आप और सारा देश समझता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सत्ता पर कब्जा बनाए रखने के लिए सभी मर्यादाएं भुला दी गईं। हमारे देश की चुनाव प्रक्रिया को लेकर पिछले कुछ वर्षों से तरह-तरह के संदेश सामने आ रहे हैं। बहुत से लोग हैं, जो कहते हैं कि यह संदेश जायज है, लेकिन ऐसी बातों का सबूत नहीं है।

आप सब जानते हैं कि बिना आग के धुआं नहीं निकलता। इस तरह से संदेश का समाधान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे और आपके बीच का रिश्ता न तो आज का और न ही किसी स्वार्थ पर आधारित है।

सिर्फ मतलब की राजनीति करने वाले ये नहीं समझते हैं कि स्वाधीनता आंदोलन में अपना सब कुछ समर्पित करने वाले तमाम नेता, कार्यकर्ता और देशभक्तों को यह नहीं मालूम था कि आजादी मिलेगी भी या नहीं। मिलेगी भी तो कब।

फिर भी वह भारत की स्वतंत्रता के लिए तन, मन, धन से लड़े। भारत के बुनियादी वसूलों के लिए कांग्रेस के नेताओं के साथ-साथ न जाने कितने देश भक्तों ने अपनी कुर्बानी दी। महात्मा गांधी ने अपने सीने पर गोली खाई।

राजीव, इंदिरा गांधी ने जान न्योछावर कर दी। तब जाकर हम लोकतंत्र के इस मुकाम तक पहुंचे हैं। आज उनके सबके बलिदान को हंसकर उड़ा देना कुछ लोगों के लिए आसान है। मैं ऐसे लोगों से क्या कह सकती हूं।

मैं तो इतना कहना चाहती हूं कि यह हमारा देश बहुत मेहनत और पक्के इरादे से संघर्ष करके पहुंचा है। पांच साल में यह सरकार कितनी अच्छे दिन लाई, यह आपको तो मालूम है।

सियासत की होड़ में ऐसा कोई कार्य नहीं किया जाना चाहिए, जिससे जनतंत्र की बुनियादी सुविधाओं को चोट पहुंचे। सोनिया ने कहा कि मैं (मोदी सरकार) को शुभकामनाएं देती हूं कि यह सरकार देश की तरक्की के लिए काम करे।


लोकतंत्र की मजबूती में हम सरकार के साथ हैं, लेकिन अगर संविधान और लोकतंत्र को कमजोर, वंचितों के खिलाफ कोई कदम उठाएगी तो हम जरूर उसका डटकर विरोध करेंगे। किसी भी साजिश का एक-एक कांग्रेसी ने हमेशा मुंहतोड़ जवाब दिया और आगे भी देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed