{"_id":"5d01489abdec220745636634","slug":"15603652004-raibaraily-news119","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीजेपी सरकार में संविधान और लोकतंत्र खतरे में-सावित्री बाई फुले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीजेपी सरकार में संविधान और लोकतंत्र खतरे में-सावित्री बाई फुले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीजेपी सरकार में संविधान और लोकतंत्र खतरे में : सावित्री बाई फुले
रायबरेली। समीक्षा बैठक में भाग लेने पहुंचीं बहराइच की कांग्रेस प्रत्याशी रही सावित्री बाई फुले ने भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इस सरकार में संविधान और लोकतंत्र खतरे में है।
चुनाव में ईवीएम में गड़बड़ी की वजह से भाजपा जीती। जरूरी है कि ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाएं। भुएमऊ गेस्ट हाउस के बाहर मीडिया से बातचीत में सावित्री बाई फुले ने कहा कि चुनाव में हार के कारणों को संगठन और प्रियंका-सोनिया के सामने रखा जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस बार के लोकसभा चुनाव में लोकतंत्र की हत्या की गई है। हम सबको ईवीएम में गड़बड़ी की आशंका है। ईवीएम के बजाय देश में बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाएं।
विज्ञापन
चुनाव से पहले ही नरेंद्र मोदी ने 300 सीट लाने का एलान कर दिया था। उन्होंने कहा कि जिस देश में ईवीएम बनाई गई, वहां पर बैलेट पेपर से चुनाव हो रहा है तो यहां पर क्यों नहीं।