फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   ढीले तारों के संपर्क में आया डीजे वाहन, पांच झुलसे

ढीले तारों के संपर्क में आया डीजे वाहन, पांच झुलसे

Wed, 12 Jun 2019 01:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
ढीले तारों के संपर्क में आया डीजे वाहन, पांच झुलसे
बड़े मंगल पर निकले जुलूस में नाचते गाते जा रहे थे श्रद्धालु
विज्ञापन

शिवगढ़ (रायबरेली)। पावर कॉर्पोरेशन के अभियंताओं की लापरवाही के चलते बड़ी घटना होते-होते बच गई। मंगलवार को जेठ मास के आखिरी बड़े मंगल पर हाईटेंशन लाइन के नीचे से निकल रहे एक जुलूस का डीजे तारों के संपर्क में आ गया। इससे वाहन पर सवार पांच लोग झुलस गए।

सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना से लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि तार ढीले थे। कई बार शिकायत की गई, लेकिन तारों को कसवाया नहीं गया। इसके चलते हादसा हो गया।
विज्ञापन


शिवगढ़ विद्युत उपकेंद्र से निकले बैंती फीडर के तार कई जगह ढीले हैं। अभियंता इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। सर्रा बाबा कुटी बैंती में भंडारा था। इसके लिए डीजे मंगाया गया था। डीजे की धुन पर जुलूस में शामिल लोग डांस कर रहे थे तो कुछ लोग डीजे के वाहन पर सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान डीजे का वाहन ऊपर से निकली 11 हजार वोल्ट की लाइन में छू गए। इससे वाहन पर सवार बैंती गांव के उमेश कुमार (23), आकाश (18), धर्मेंद्र कुमार (19), प्रांशू (12), शिवा (10) झुलस गए।

विगत वर्षों की तरह बैंती गांव में हनुमान जी का जुलूस धूमधाम के साथ निकला हुई था। उसी में डीजे का वाहन गांव में घुमाया जा रहा था। घटना से लोगों में अफरातफरी मच गई। पांचों घायलों को ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य शिवगढ़ पहुंचाया, जहां डॉक्टर एलपी सोनकर ने सभी का उपचार किया।


धर्मेंद्र की हालत गंभीर बनी हुई है। क्षेत्रीय विधायक रामनरेश रावत ने सभी घायलों को पांच-पांच हजार रुपये की सहायता दी है। उधर, पावर कॉर्पोरेशन के एक्सईएन जय सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। ढीले तारों को कसवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed